{"_id":"68005ceb2b29373f1a082370","slug":"box-office-collection-report-wednesday-jaat-sikandar-good-bad-ugly-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' का दबदबा कायम, 'सिकंदर' से आगे निकली 'गुड बैड अग्ली'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' का दबदबा कायम, 'सिकंदर' से आगे निकली 'गुड बैड अग्ली'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:16 AM IST
सार
Wednesday Box Office Collection Report: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' का दबदबा कायम नजर आया। वहीं, अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' कलेक्शन के मामले में सलमान खान की फिल्म से आगे निकल गई।
विज्ञापन
1 of 5
जाट, गुड बैड अग्ली, सिकंदर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारों की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। सनी देओल की 'जाट', अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' और सलमान खान की 'सिकंदर' दर्शकों का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि, सलमान की फिल्म अपनी इस कोशिश में अब तक पूरी तरह से नाकाम नजर आई है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा?
सनी देओल की 'जाट' ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन नौ करोड़ 50 लाख रुपये की शानदार शुरुआत की थी। वीकएंड पर फिल्म ने रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दम दिखाया। हालांकि, सातवें दिन यानी बुधवार को इसकी कमाई में कमी आई, फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए तीन करोड़ 81 लाख रुपये कमाने में सफल रही। अब तक 'जाट' ने कुल 57.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Kaafir: इस शो में 'रेप' सीन करने में दीया मिर्जा के छूट गए थे पसीने, बयां किया दर्द
3 of 5
जाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे वीकएंड पर रफ्तार तेज होनी की उम्मीद
100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हिंदी और साउथ के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकएंड में यह फिल्म एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकती है। फिल्म में सनी देओल का दमदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड बैड अग्ली
- फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
'गुड बैड अग्ली' का जलवा बरकरार
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में कदम रखा। पहले दिन फिल्म ने 29.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की। यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में अब तक सफल रही है। बुधवार को फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन अब 113.3 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'सिकंदर' हुई फेल
सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल ईद पर रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। दर्शकों को सलमान से एक धमाकेदार फिल्म की उम्मीद थी, लेकिन 'सिकंदर' लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। बुधवार को फिल्म ने केवल 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके 18वें दिन का आंकड़ा है। कुल मिलाकर, 'सिकंदर' ने अब तक 109.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।