फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: दूसरे दिन इंडियन 2- सरफिरा का नहीं दिखा कमाल, कल्कि 2898 एडी की कमाई में उछाल

Sun, 14 Jul 2024 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 Jul 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Indian 2 Sarfira Kalki 2898 AD Kill Earning Detail report
इंडियन 2, सरफिरा, कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म कमल हासन की इंडियन 2 और दूसरी अक्षय कुमार की सरफिरा। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वहीं, दूसरी ओर वीकएंड आते ही कल्कि 2898 एडी की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई। इन बड़ी  फिल्मों के बीच लक्ष्य लालवानी फिल्म किल टिकट खिड़की पर टिकने रहने की लगातार जद्दोजहद कर रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।

Box Office Collection Saturday Indian 2 Sarfira Kalki 2898 AD Kill Earning Detail report
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन 2

लंबे समय से बन रही इंडियन 2 इस शुक्रवार यानी 12 जुलाई को आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। हालांकि, दर्शकों में पहले दिन खास उत्साह नजर नहीं आया। इसका परिणाम यह रहा कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा कमल हासन की पिछली फिल्म विक्रम से कम है। साथ ही, इंडियन 2 का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 42.3 करोड़ रुपये हो गई है।

Box Office Collection Saturday Indian 2 Sarfira Kalki 2898 AD Kill Earning Detail report
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा

बड़े मियां छोटे मियां के बाद अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, उनकी नई फिल्म सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन बहुत निराशाजनक रहा। फिल्म को लेकर हो रहीं सकारात्मक बातों के बावजूद इस फिल्म ने शुक्रवार को दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म में मामूली सुधार नजर आया। शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Indian 2 Sarfira Kalki 2898 AD Kill Earning Detail report
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी ने पिछले दो हफ्तों में धांसू कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 128.5 करोड़ रुपये बटोर डाले। 16वें दिन फिल्म की कमाई छह करोड़ रुपये रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 14.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 563.8 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Saturday Indian 2 Sarfira Kalki 2898 AD Kill Earning Detail report
किल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल

एक्शन फिल्म किल धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन फिल्म ने 86 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.75 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2-सरफिरा बेहाल, कल्कि 2898 एडी ने फिर पकड़ी रफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed