फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट निकालने से कोसो दूर है 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 'स्त्री' के आते ही बढ़ेगी सोनाक्षी की मुश्किलें

Wed, 29 Aug 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
box office collection sonakshi sinha happy phirr bhag jayegi day 5
हैप्पी फिर भाग जाएगी

डायेक्टर मुदस्सर अजीज की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थम सी गई है। ना तो फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज मिले और ना ही दर्शकों के। जिसका नतीजा ये रहा कि एक हफ्ते के भीतर ही यह फिल्म औंधे मुंह जा गिरी है।

box office collection sonakshi sinha happy phirr bhag jayegi day 5
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत मिली थी। माना जा रहा था वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब इस हफ्ते राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' रिलीज होगी तो ऐसे में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की मुश्किलें बढ़नी तय है।
box office collection sonakshi sinha happy phirr bhag jayegi day 5
Happy Bhag Jayegi Returns - फोटो : Twitter/@sonakshisinha

फिल्म का अभी तक का कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने कुल 1.75 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने अभी तक कुल 13.53 करोड़ कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection sonakshi sinha happy phirr bhag jayegi day 5
हैप्पी फिर भाग जाएगी

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है लेकिन यह फिल्म चार दिन में भी इस आंकड़े के आस-पास नहीं पहुंच पाई है। सोनाक्षी की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि 'इत्तेफाक' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 

विज्ञापन
box office collection sonakshi sinha happy phirr bhag jayegi day 5
stree

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जिमी शेरगिल, डायना पेंटी, जस्सी गिल और पीयूष मिश्रा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म के पास कलेक्शन करने के अब सिर्फ 2 दिन और बचे है क्योंकि 31 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed