{"_id":"5b8649a542c792466a506642","slug":"sara-ali-khan-reject-irrfan-khan-super-hit-film-hindi-medium-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान की इस सुपरहिट फिल्म में काम करने से सारा अली खान ने किया इंकार, नहीं दिखेगी बाप-बेटी की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान की इस सुपरहिट फिल्म में काम करने से सारा अली खान ने किया इंकार, नहीं दिखेगी बाप-बेटी की जोड़ी
Wed, 29 Aug 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा सारा की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' है। इस फिल्म में सारा के साथ बॉलीवुड के खिलजी यानी की रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा खबर आ रही थी कि हिंदी मीडियम के लिए लिए सारा अली खान को अप्रोच किया था।
2 of 5
सैफ अली खान और सारा अली खान
दरअसल इरफान खान की तबीयत खराब होने की वजह से प्रोड्यूसर दिनेश विजान नए स्टारकास्ट के साथ हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे थे। कहा जा रहा था कि सैफ और सारा की जोड़ी इसके सीक्वल में साथ नजर आएगी। इस फिल्म के बारे में बताया गया था कि दोनों सितारों ने अपनी ओर से जुबानी तौर पर कन्फर्मेशन दे दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सारा ने फिल्म में काम करने के लिए इंकार कर दिया है।
3 of 5
‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग लंदन और मुंबई में की जानी है। सीक्वल में 10 साल का गैप दिखाया जाएगा इसलिए सारा मेकर्स की पहली पसंद थीं। सारा इस फिल्म को करने का दोबारा मन बनाती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा। इस बार फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक दशक आगे की होगी और इरफान एक बड़े बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hindi Medium
'हिंदी मीडियम 2' को दिनेश विजन और टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' में स्कूल और शिक्षा को लेकर फोकस किया था। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी। बात करें सारा की तो वह अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंबा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hindi medium
बता दें 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी की भूमिका में नजर आए थे। जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।