फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समधन संग झूमती नजर आईं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल

Wed, 29 Aug 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra mother madhu chopra dance with nick jonas mother denis after drink

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहले विदेशी लड़का पसंद किया और फिर अमेरिका में उसके साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। जैसे ही वह भारत लौटीं तो ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ उनका रोका हो गया। अब फैंस बड़ी ही बेसब्री से प्रियंका और निक की शादी का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका की शादी कब, कहां और कैसे होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हो सकता है कि जिस तरह से प्रियंका ने गुपचुप सगाई की है ठीक उसी तरह से शादी करने का भी प्लान बना लें। फिलहाल तो उनकी सगाई का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

priyanka chopra mother madhu chopra dance with nick jonas mother denis after drink

प्रियंका और निक जोनस की सगाई की पार्टी और रोका में शामिल होने के लिए निक के पैरंट्स भी मुंबई आए थे। रोका के बाद प्रियंका ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक बड़ी पार्टी रखी थी जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। अब निक जोनस की मां डेनिस जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी समधन यानि होने वाली बहू प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ ठुमके लगा रही हैं।

priyanka chopra mother madhu chopra dance with nick jonas mother denis after drink

इस विडियो को #engagementparty के साथ शेयर करते हुए डेनिस जोनस ने लिखा है, 'मधु जी मेरी डांसिंग को लेकर आपने सब्र रखा, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपको बहुत मिस करती हूं।' आपको बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस साल अक्टूबर में हवाई में शादी करने वाले हैं।  प्रियंका और निक एक प्राइवेट अफेयर चाहते हैं जो मीडिया और भीड़-भाड़ से दूर रहे। यह आईलैंड निक के लिए भी स्पेशल है। 

Thank you @madhumalati for being patient with my lack of dance skills! I miss you. #engagementparty

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra mother madhu chopra dance with nick jonas mother denis after drink

निक ने यहां अपनी फिल्म Five 0 और Jumanji की शूटिंग की है। निक को समुद्र भी बेहद पसंद हैं। इसलिए प्रियंका और निक की शादी के लिए हवाई एक पर्फेक्ट जगह हो सकती है। हालांकि एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि अभी शादी की डेट या वेन्यू पर फैसला नहीं लिया गया है क्योंकि सबसे पहले उन्हें अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed