{"_id":"678db908ce4ae7fbdf087d70","slug":"box-office-collection-sunday-emergency-game-changer-fateh-and-azaad-know-about-all-report-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'इमरजेंसी' को मिला फायदा, 'फतेह' की हालत खराब; जानें रविवार को किसने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'इमरजेंसी' को मिला फायदा, 'फतेह' की हालत खराब; जानें रविवार को किसने किया कितना कलेक्शन
जनवरी में कई सारे बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक दे चुकी हैं। इसमें से कई फिल्में फ्लॉप साबित हुईं, कई फिल्म हिट साबित हुई। इस दिनों बॉक्स ऑफिस पर इमरजेंसी, आजाद, गेम चेंजर, फतेह रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 6
इमरजेंसी, आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम
इमरजेंसी
इमरजेंसी में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में कंगना की तारीफ समीक्षकों ने खूब की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की रिलीज को तीन दिन हो गए। फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये, दूसरे दिन तीन करोड़ 60 लाख रुपये, तीसरे दिन चार करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 10 करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की है।
3 of 6
आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म 'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी है। फिल्म की ओपनिंग तो कुछ खास नहीं रही। फिल्म की रिलीज को तीन दिन हुए हैं, इन तीन दिनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर
राम चरण अभिनीत फिल्म का नाम गेम चेंजर तो है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना अच्छा गेम बनाने में नकामयाब नजर आ रही है। फिल्म फिल्म बजट हद से ज्यादा होने की वजह से यह 100 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ने दसवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 125 करोड़ 30 लाख रुपये का कुल कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 6
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने दसवें दिन 47 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 12 करोड़ 17 लाख रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।