{"_id":"678ceb7bc7835bde5f02efad","slug":"deva-movie-actor-shahid-kapoor-remake-movies-list-kabir-singh-jersey-bloody-daddy-kismat-konnection-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deva: 'कबीर सिंह' से लेकर 'किस्मत कनेक्शन' तक, 'देवा' से पहले इन रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं शाहिद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deva: 'कबीर सिंह' से लेकर 'किस्मत कनेक्शन' तक, 'देवा' से पहले इन रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं शाहिद
शाहिद कपूर ने कई फिल्मों में अदाकारी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। वह इन दिनों अपनी फिल्म देवा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह पुलिस अफसर बनकर जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का रीमेक है। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह पहला मौका नहीं है जब शाहिद ने किसी रीमेक फिल्म में काम किया है। इससे पहले भी वह ऐसी कई फिल्मों में काम कर कर चुके हैं। आइए जानते हैं...
'जर्सी' भी तेलुगु फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। शाहिद की इस फिल्म में जज्बातों और संघर्ष की गहरी झलक देखने को मिली थी। फिल्म की कहानी और शाहिद की अदाकारी तो अच्छी थी, लेकिन रीमेक होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्लडी डैडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लडी डैडी
'ब्लडी डैडी' फिल्म भी एक रीमेक है, जो फ्रेंच फिल्म 'स्लीपलेस नाइट' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिस अफसर का रोल निभाया था, जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म का एक्शन और थ्रिलिंग प्लॉट दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रहा था। इसे सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
फुल एंड फाइनल
- फोटो : एक्स
फुल एंड फाइनल
'फुल एंड फाइनल' फिल्म भी एक रीमेक थी। यह हॉलीवुड फिल्म 'स्नैच' का रीमेक थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ और भी कई मशहूर सितारे थे, फिर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।