सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: सप्ताहांत में 'विक्की विद्या' से पीछे रही 'जिगरा', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Oct 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Vettaiyan Devara Part Film Total Earnings
जिगरा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों जिगरा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, वेट्टैयन और देवरा मुख्य रूप से प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हाल ही में आई आलिया की जिगरा को दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म को भी कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा रजनीकांत की वेट्टैयन की रफ्तार उनकी पिछली फिल्म जेलर से काफी धीमी है। जूनियर एनटीआर की देवरा का भी टिकट खिड़की पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।

Trending Videos
Box Office Collection Sunday Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Vettaiyan Devara Part Film Total Earnings
'जिगरा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिगरा

फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आई हैं। हालांकि, फिल्म को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि चार साल पहले आई उनकी फिल्म राजी से भी यह फिल्म काफी पीछे है। जिगरा ने पहले दिन चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 55 लाख रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 53 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 16.63 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Vettaiyan Devara Part Film Total Earnings
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव की एक और फिल्म रिलीज हो चुकी है। हालांकि, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को उनकी पिछली फिल्म जैसी सफलता हासिल नहीं हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये से कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 90 लाख रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 31 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 18.71 करोड़ रुपये हो गई है।

Box Office Collection Sunday Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Vettaiyan Devara Part Film Total Earnings
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम
वेट्टैयन

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन फिल्म हम के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म वेट्टैयन के जरिए नजर आए हैं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म जेलर जैसी रफ्तार हासिल नहीं कर सकी है। वेट्टैयन ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल नजर आया था। शनिवार को इसने 26.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 22.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 104.8 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Vettaiyan Devara Part Film Total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन

देवरा पार्ट वन भी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते के बाद फिल्म की रफ्तार और भी कम हो चुकी है। पहले सात दिन में इस फिल्म ने 215.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 45.25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 274 करोड़ रुपये हो गई है।
Bigg Boss Contestant: ‘बिग बॉस’ के ये प्रतिभागी सलमान खान के साथ फिल्मों में कर चुके हैं काम, देखें लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed