सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Oct 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Rakul preet Singh Reveals She Was replaced after four days of Shooting in Prabhas Film
रकुल प्रीत सिंह, प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और वह अपने अभिनय से दर्शकों से दिलों पर राज करती हैं। रकुल ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों से की थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने यारियां से कदम रखा था। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे चार दिन शूटिंग करने के बाद उन्हें प्रभास की फिल्म से अचानक निकाल दिया गया था। 

Trending Videos
Rakul preet Singh Reveals She Was replaced after four days of Shooting in Prabhas Film
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

फिल्मफेयर से बात करते हुए रकुल ने कहा, "मुझे लगता था कि अगर मुझे कोई भूमिका नहीं मिली तो कोई बात नहीं, मेरे लिए कुछ और है। मैं उस समय कांदिवली में रह रही थी। मैं अभिनेता/मॉडल सर्किट से अलग थी। मैं लगन से जाती और अपना काम करती थी। बहुत सारे रिजेक्शन भी होते थे। तेलुगु में एक फिल्म थी, जिसकी मैंने चार दिनों तक शूटिंग की और बाद में मुझे रिप्लेस कर दिया गया। यह फिल्म प्रभास के साथ थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul preet Singh Reveals She Was replaced after four days of Shooting in Prabhas Film
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

उन्होंने कहा, "यह मेरी बेहतरी के लिए ही था। उस समय मैं नई थी और कॉलेज में दूसरे वर्ष में थी। मैं अपनी परीक्षाओं के लिए सेट पर अध्ययन करती थी। फिल्म का नाम मिस्टर परफेक्ट था । पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद जब मैं दिल्ली गई तो वहां मुझे पता चला कि मेरी जगह काजल अग्रवाल को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। शूटिंग के दौरान काजल और प्रभास की एक और फिल्म रिलीज हुई थी और यह एक ब्लॉकबस्टर बन गई थी। इसलिए निर्माताओं ने अपनी फिल्म में उसी कलाकार को दोहराने के बारे में सोचा। यह एक व्यावसायिक फैसला था। ऐसा कई बार होता है जब एक नई लड़की को बदल दिया जाता है।"

Rakul preet Singh Reveals She Was replaced after four days of Shooting in Prabhas Film
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल ने कहा, "मैं दिल्ली वापस गई और उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे दूसरे शेड्यूल के बारे में बताएंगे। जब मैं दिल्ली वापस गई तो मुझे पता चला कि मैं रिप्लेस हो चुकी हूं। मैंने कहा कि ठीक है। मेरे लिए कुछ बेहतर होगा।"

विज्ञापन
Rakul preet Singh Reveals She Was replaced after four days of Shooting in Prabhas Film
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल को हाल ही में कमल हासन की फिल्म इंडियन में देखा गया था। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ के साथ नजर आई थीं। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री के पास इंडियन 3 और दे दे प्यार दे 2 जैसी बड़े बजट की फिल्में हैं। 
Zoya Akhtar: इस फिल्म को देखकर जोया ने लिया था निर्देशन का फैसला, स्पाइडर मैन जैसी फिल्में बनाने का है मन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed