फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में युद्रा, स्त्री 2 ने की इतनी कमाई

Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Yudhra Stree 2 The Greatest of All time Kahan Shuru Kahan Khatam total Earnings
युद्रा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों की रौनक एक बार फिर से फीकी होने लगी है। हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी हैं। फिल्म युद्रा और कहां शुरू कहां खतम का पहले ही हफ्ते में बुरा हाल हो गया है। वहीं, स्त्री 2 की रफ्तार वक्त के साथ अब धीमी होती चली जा रही है। विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी टिकट खिड़की पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को टिकट खिड़की पर किस फिल्म ने कैसी कमाई की है। 

Box Office Collection Tuesday Yudhra Stree 2 The Greatest of All time Kahan Shuru Kahan Khatam total Earnings
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
युद्रा

सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल अभिनीत फिल्म युद्रा को दर्शकों की वाहवाही नहीं मिल सकी है। यही वजह है कि फिल्म की हालत पहले हफ्ते में ही पतली हो गई है। चौथे दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन इस फिल्म ने 66 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन नौ करोड़ 96 लाख रुपये हो गया है। 

Box Office Collection Tuesday Yudhra Stree 2 The Greatest of All time Kahan Shuru Kahan Khatam total Earnings
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- ध्वनि भानुशाली
कहां शुरू कहां खतम

फिल्म कहां शुरू कहां खत्म ध्वनि भानुशाली की पहली फिल्म है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों को कुछ खास प्यार नहीं मिल सका है। पांचवें दिन इस फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब दो करोड़ 51 लाख रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Yudhra Stree 2 The Greatest of All time Kahan Shuru Kahan Khatam total Earnings
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को बड़े बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपने बजट के बराबर कमाई नहीं की है। 20वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 245.6 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Tuesday Yudhra Stree 2 The Greatest of All time Kahan Shuru Kahan Khatam total Earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक धमाल मचाने के बाद अब स्त्री 2 की कमाई में भी गिरावट नजर आ रही है। 41वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 580.3 करोड़ रुपये हो गया है।
Stree 2 Collection: 600 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'स्त्री 2', 41वें दिन हुई इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed