{"_id":"5c24a112bdec2256c73ecf2e","slug":"box-office-predictions-of-ranveer-singh-and-sara-ali-khan-film-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को टक्कर देने उतरेगी सिंबा, पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को टक्कर देने उतरेगी सिंबा, पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन
Thu, 27 Dec 2018 03:23 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 27 Dec 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
simmba
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शादी के बाद फिर से पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए तैयार हैं। खान तिकड़ी फिल्म (रेस 3, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो) के फ्लॉप हो जाने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही यह फिल्म इस साल की आखिरी फिल्म भी है। इस मायने से रणवीर सिंह के लिए पद्मावत के बाद सिम्बा का चलना जरूरी है।
Simmba
- फोटो : file photo
फिल्म सिंबा को दबंग और सिंघम का मिक्स-अप भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। चूकीं दबंग और सिंघम दोनों ही हिट फिल्में हैं ऐसे में दर्शक रणवीर सिंह की इस फिल्म से इन फिल्मों जैसी उम्मीद लगाकर बैठे हैं। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। वहीं सिंबा के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स ने अपनी प्रीडिक्शन की है।
simmba
- फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म सिंबा को विकेंड के साथ-साथ न्यू ईयर का पूरा फायदा मिलेगा। इस लिहाज से देखें तो रणवीर सिंह की यह फिल्म अपने पहले दिन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म सिंबा को 3000 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपए से ऊपर का बिजनेस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
simmba
- फोटो : file photo
सिंबा के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। उनकी फिल्मों के नजरिए से भी देखें तो सिंबा पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों की बात करें तो सभी फिल्मों ने बहुत अच्छा बिजनेस किया था। चाहे वो गोलमाल सीरिज हो, सिंघम हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस हो। इस हिसाब से भी सिंबा के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
सिंबा
- फोटो : file photo
साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है सिम्बा। रणवीर सिंह की साल की ये दूसरी फिल्म सिम्बा एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। सिम्बा शिवगढ़ का एक अनाथ है। इसी कस्बे में सिंघम का जन्म और पालन-पोषण हुआ लेकिन सिंघम के विपरीत सिम्बा का मानना है कि पुलिस की वर्दी कमाई का सबसे सही जरिया है। यही सोच उसे भ्रष्ट पुलिसवाला बनने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन, कहानी में एक मोड़ उसे बदल देता है और उसे सही रास्ता चुनने के लिए मजबूर करता है।