फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दृश्यम 2 की कमाई में 'अवतार 2' की सेंध, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा इस फिल्म का राज

Sat, 17 Dec 2022 08:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Dec 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Collection Report Avatar the Way of Water Day 1 Drishyam 2 Salaam Venky
अवतार 2, दृश्यम 2 - फोटो : Social media

बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अनुमान के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं उम्मीद के अनुसार इस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की कमाई में भारी गिरावट ला दी है। बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'अवतार 2' का जलवा रहा। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर 'अवतार 2' सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते काजोल और विशाल जेठवा की 'सलाम वेंकी' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को सभी फिल्मों का क्या हाल रहा। 

Friday Box Office Collection Report Avatar the Way of Water Day 1 Drishyam 2 Salaam Venky
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
अवतार: द वे ऑफ वाटर
समुद्र और उसके बीच बसी नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के लिए लोगों के बीच बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने लोगों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' की लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने पहले दिन 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी फिल्म इस साल रिलीज हुई साउथ फिल्म 'केजीएफ 2' और साल 2019 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। 
John Abraham: जब संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, फिर इस शर्त पर बने 'जिस्म' के अभिनेता
 
Friday Box Office Collection Report Avatar the Way of Water Day 1 Drishyam 2 Salaam Venky
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
सभी का मानना था कि 'अवतार 2' के रिलीज होने के बाद पिछले चार हफ्तों से सिनेमाघरों पर राज कर रही अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की कमाई पर भारी असर पड़ेगा। यह अनुमान सही साबित हुए 'दृश्यम 2' की कमाई 'अवतार 2' के सामने आते ही लाखों में सिमट गई है। पिछले 28 दिनों से जो फिल्म लगातार करोड़ों में कारोबार कर रही थी, उसी 'दृश्यम 2' ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में अब इस फिल्म का 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना बहुत मुश्किल लग रहा है।  
Shriram lagoo: डॉक्टरी छोड़ फिल्म जगत के नटसम्राट कैसे बने श्रीराम लागू? फैंस को यूं मिली थी काबिलियत की 'आहट'

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection Report Avatar the Way of Water Day 1 Drishyam 2 Salaam Venky
सलाम वेंकी - फोटो : Social media
सलाम वेंकी

पिछले हफ्ते अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के सामने काजोल की 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई थी। जहां सभी लोग सोच रहे थे की बॉक्स ऑफिस पर पति-पत्नी की टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 'दृश्यम 2' के सामने 'सलाम वेंकी' ने पहले ही दिन अपने घुटने टेक दिए थे। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी 'सलाम वेंकी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। 'सलाम वेंकी' ने पूरे हफ्ते लाखों में कमाई की थी। फिल्म ने गुरुवार को जहां 25 लाख रुपये का कारोबार किया था, वहीं शुक्रवार की इसकी कमाई घटकर कुछ लाख रुपये रह गई है। यानी काजोल की यह फिल्म भी साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।  
Riteish Deshmukh: एक्टर बनने से पहले आर्किटेक्ट थे रितेश देशमुख, डेब्यू फिल्म की अभिनेत्री को दे बैठे दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed