फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बेपटरी हुई 'जिगरा' और 'विक्की विद्या', औंधे मुंह गिरी 'वेट्टैयन'-'देवरा' की कमाई

Sun, 20 Oct 2024 11:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 20 Oct 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vettiyan Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara latest earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

थिएटर में हालिया रिलीज हुईं फिल्मों का हाल बेहाल है। जहां आलिया भट्ट की चर्चित फिल्म 'जिगरा' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। तो वहीं, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के 33 साल बाद 'वेट्टैयन' के जरिए हुआ पुनर्मिलन भी दर्शकों को नहीं लुभा सका है। इसके अलावा जूनियर एनटीआर की बिग बजट फिल्म 'देवरा पार्ट वन' दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है और राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई है। इसका असर इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा है। आइए इन चारों फिल्मों की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं-

Box Office Report Jigra Vettiyan Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara latest earning and occupancy
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ कमाई के मामले में काफी पीछे रही है। वसन बाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में आलिया का एक्शन अवतार देखने को मिला है। बावजूद इसके फिल्म को टिकट खिड़की पर संघर्ष करते देखा जा रहा है। ‘जिगरा’ ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 22.45 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन (शुक्रवार को) 1.15 करोड़ और नौवें दिन (शनिवार को) 1.75 करोड़ रुपये अपने खाते मेंजोड़े। इस तरह ‘जिगरा’ का अब तक का कुल कलेक्शन 25.35  करोड़ रुपये ही हो पाया है। फिल्म का बजट कुल 80 करोड़ रुपये है। 

Box Office Report Jigra Vettiyan Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara latest earning and occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 30 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म को दशहरा के त्योहार का फायदा मिला। हालांकि, उसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये की कमाई की। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के आठवें दिन (शुक्रवार को) 1.4 करोड़ और नौंवे दिन (शनिवार को) 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह राजकुमार राव की फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 30.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

Gandi Baat: 'गंदी बात' ने बढ़ाईं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vettiyan Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara latest earning and occupancy
वेट्टैयन - फोटो : एक्स @LycaProductions

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी और वीएफएक्स भी दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए हैं। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका अब तक का टोटल 283.15 करोड़ रुपये ही हो पाया है। फिल्म अपना बजट निकालने में भी विफल नजर आ रही है। 

Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के फिसड्डी साबित होने पर निर्माताओं ने उठाया बड़ा कदम! घाटे की भरपाई करेंगे रजनीकांत?

विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vettiyan Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara latest earning and occupancy
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद फिल्म 'वेट्टैयन' में साथ नजर आए हैं। इतना ही नहीं इसमें फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, ये दमदार स्टारकास्ट भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाई है। 'वेट्टैयन' ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 122.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने रिलीज के नौंवे दिन 2.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दसवें दिन इसने अपने खाते में 4.25 करोड़ रुपये जोड़े। 'वेट्टैयन' का अब तक का कुल कारोबार 129.00 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed