फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandi Baat: 'गंदी बात' ने बढ़ाईं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 10:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 20 Oct 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
Gandi Baat increased troubles of Ekta Kapoor and mother Shobha case registered against POCSO Act
एकता कपूर-शोभा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में धड़ल्ले से बोल्ड कंटेंट परोसा गया। सीरीज को लेकर काफी विवाद भी हुआ। वहीं, अब इसकी निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुसीबतों में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 'गंदी बात सीजन 6' के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए। इसी कारण एप की पुरानी निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। 

Gandi Baat increased troubles of Ekta Kapoor and mother Shobha case registered against POCSO Act
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor

मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दावा किया गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन दिखाए गए। जानकारी हो कि सीरीज की स्ट्रीमिंग के बाद से ही बवाल मचा हुआ था। यही कारण है कि यह विवादित एपिसोड अब एप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। 

Gandi Baat increased troubles of Ekta Kapoor and mother Shobha case registered against POCSO Act
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor

एकता कपूर की सीरीज को लेकर दर्ज हुई शिकायत में यह भी आरोप लगा है कि इसमें सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। सीन को आपत्तिजनक और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताने गया है। इतना ही नहीं सीरीज में कुछ ऐसे सीन के प्रदर्शन का भी आरोप लगा है, जो पोक्सो के नियमों का उल्लंघन करते हैं। 

Shahrukh Khan: एक्टर नहीं होते तो शाहरुख खान बन सकते थे वैज्ञानिक, राहुल देव ने साझा की स्कूल के दिनों की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandi Baat increased troubles of Ekta Kapoor and mother Shobha case registered against POCSO Act
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor

दृश्य को पोक्सो के अलावा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन माना गया है। जानकारी हो कि 27 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया था। 

Saabreen Shiekh: अजय देवगन की फिल्म सिंघम में काम कर चुकी है अपराधी साबरीन शेख, क्राइम पेट्रोल में भी अभिनय...

विज्ञापन
Gandi Baat increased troubles of Ekta Kapoor and mother Shobha case registered against POCSO Act
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor

दरअसल, मद्रास हाई की तरफ के कहा गया था इस तरह की एक्टिविटी को अपराध में शामिल नहीं जा सकता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए फैसला सुनाया था कि बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को पब्लिश करना, डाउनलोड करना और देखना गुनाह के तहत आएगा। 

Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल हनी बन्नी' का हिस्सा थीं प्रियंका चोपड़ा, जानें फिर कैसे कटा सीरीज से पत्ता?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed