फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: जारी है 'भूल भुलैया 2' व 'विक्रम' का कमाल, जानिए कैसा रहा 'जुग जुग जियाे' और '777 चार्ली' का हाल

Tue, 28 Jun 2022 10:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Jun 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Jug Jug Jeeyo bhool bhulaiyaa 2 Vikram 777 Charlie Sherdil The Pilibhit Saga
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को लोग हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह यह देखने के लिए बेताब रहते हैं कि सिनेमाघरों में चल रही फिल्में वीकएंड के बाद मंडे टेस्ट में पास हो पाईं या नहीं। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', कमल हासन की 'विक्रम' आदि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं पिछले शुक्रवार, यानी 24 जून को, दो और ताजा रिलीज - वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत 'जग जुग जियो' और पंकज त्रिपाठी की 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' ने सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में कौन हुआ फेल और कौन हुआ पास....

Box Office Report Jug Jug Jeeyo bhool bhulaiyaa 2 Vikram 777 Charlie Sherdil The Pilibhit Saga
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

जुग जुग जियो
ओपनिंग वीकएंड पर 36.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म 'जुग जुग जियो' ने अपने पहले साेमवार को 70 फीसदी की गिरावट देखी है। जी हां, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ने चौथे दिन 4.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद राज मेहता निर्देशित फिल्म का कुल कलेक्शन 41.73 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

Box Office Report Jug Jug Jeeyo bhool bhulaiyaa 2 Vikram 777 Charlie Sherdil The Pilibhit Saga
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम
कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल अभिनीत लोकेश कनगराज की फिल्म 'विक्रम' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक तरफ मेकर्स फिल्म सफल होने का जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम ने सोमवार  को एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 233.48 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और इस फिल्म के साथ तमिल सिनेमा का स्तर भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Jug Jug Jeeyo bhool bhulaiyaa 2 Vikram 777 Charlie Sherdil The Pilibhit Saga
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अपनी इस सफलता का जश्न मनाते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आभार। 'भूल भुलैया 2' अब भी आपके आस-पास के सिनेमाघरों में लगी हुई है और अगर दूर भी है, तो कृपया 🙏🏻 जाएं।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
Box Office Report Jug Jug Jeeyo bhool bhulaiyaa 2 Vikram 777 Charlie Sherdil The Pilibhit Saga
777 charlie - फोटो : social media

777 चार्ली
कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' ने अपने तीसरे वीकएंड में दमदार प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही रक्षित शेट्टी अभिनीत फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 74.05 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed