फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 200 करोड़ से चंद कदम दूर हनुमान, कृति-शाहिद की फिल्म में भी दिखा उछाल

Mon, 12 Feb 2024 08:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Feb 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Know Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Hanuman Fighter Lal salaam Total Collection
हनुमान और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था। इस फिल्म के साथ रजनीकांत की लाल सलाम ने भी थिएटर्स में अपना जलवा बिखेरा है। वहीं, जनवरी के महीने में रिलीज हुई हनुमान और फाइटर अब भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वीकएंड पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल...

Box Office Report Know Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Hanuman Fighter Lal salaam Total Collection
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। वहीं वीकएंड की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन 26.85 करोड़ रुपये है। अब देखना है कि क्या फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।

Box Office Report Know Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Hanuman Fighter Lal salaam Total Collection
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लाल सलाम
इस शुक्रवार को ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी 'लाल सलाम' भी रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 2.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी, फिल्म का कुल कलेक्शन 9.73 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Know Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Hanuman Fighter Lal salaam Total Collection
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फाइटर
'फाइटर' के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 31वें दिन 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 195.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Box Office Report Know Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Hanuman Fighter Lal salaam Total Collection
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हनुमान
तेजा सज्जा की 'हनुमान' शानदार कमाई की वजह से ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी लोगों को काफी पसंद आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें 3.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक 196.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 200 करोड़ की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।

Article 370: 'रोंगटे खड़े हो जाएंगे', यामी ने की 'आर्टिकल 370' के लिए महिला NIA अधिकारी के कार्यों की सराहना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed