फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'थॉर' के कलेक्शन में गिरावट, रॉकेट्री के लिए ऐसा रहा बुधवार का दिन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 14 Jul 2022 01:04 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report: Rocketry the Nambi Effect Thor love and thunder Jug jugg jeeyo khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन बॉलीवुड और एक हॉलीवुड फिल्म के बीच टक्कर चल रही है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट रिलीज के बाद से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। कियारा आडवाणी और वरुण धवन की फिल्म ने अब तक भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश नहीं लिया है। वहीं विद्युत जामवाल स्टारर खुदा हाफिज 2 कलेक्शन के मामले में अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। यहां पढ़िए हर फिल्म का लेखा जोखा -

Box Office Report: Rocketry the Nambi Effect Thor love and thunder Jug jugg jeeyo khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha collection
नंबी नारायण के किरदार में आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। 1 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये से भी कम का कलेक्शन किया है। जी हां, फिल्म ने बुधवार को तकरीबन 80 लाख रुपये का कारोबार किया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, वीकएंड पर रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि असल घटना पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

Box Office Report: Rocketry the Nambi Effect Thor love and thunder Jug jugg jeeyo khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha collection
thor love and thunder - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थॉर: लव एंड थंडर

शानदार ओपनिंग करने के बाद थॉर: लव एंड थंडर ने अपने पहले वीकएंड में 64.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने सातवें दिन 3.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 78.61 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report: Rocketry the Nambi Effect Thor love and thunder Jug jugg jeeyo khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha collection
Khuda Haafiz 2 Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खुदा हाफिज चैप्टर 2 

 विद्युत जामवाल-स्टारर खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा के कलेक्शन में कमी देखी गई है। फिल्म ने छठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ की कमाई की है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा ने अब तक कुल दस करोड़ का कारोबार कर लिया है। खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा फारुक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

विज्ञापन
Box Office Report: Rocketry the Nambi Effect Thor love and thunder Jug jugg jeeyo khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha collection
जुग जुग जियो - फोटो : insta
जुग जुग जियो

जुग जुग जियो ने अब तक 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि तीसरे हफ्ते तक आते आते फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यही कारण है कि वरुण धव, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ने 20वें दिन केवल 60 लाख रुपये का कारोबार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed