बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई 'सेल्फी' और 17 फरवरी को आई 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हो रही हैं। वहीं, 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की कमाई में भी अब गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' भी दम नहीं दिखा पा रही है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल...
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी ‘पठान’ का जलवा कायम, ‘सेल्फी’-‘शहजादा’ को टक्कर दे रही मार्वल की चींटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही है। दर्शकों ने 'सेल्फी' को पहले ही दिन नकार दिया था। फिल्म में दोनों की एक्टिंग की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में विफल रही है। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो पांचवें दिन 'सेल्फी' के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को महज एक करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया है।
Janhvi Kapoor: परिवार और कथित बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने निकलीं जान्हवी कपूर, वीडियो आया सामने
शहजादा
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'शहजादा' से लोगों के दिलों पर राज करने में नाकाम रहे हैं। पिछले साल 'भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट देने के बाद कार्तिक की फिल्म का ऐसा हाल देखकर हर कोई चौंक गया है। लेकिन, साउथ फिल्म की रीमेक होने के कारण लोगों का कहना है कि अभिनेता, अल्लू अर्जुन की एनर्जी को मैच करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। अब फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Honey Singh: बादशाह से जुड़े सवाल पर खुलकर बोले हनी सिंह, कहा- हम कभी दोस्त नहीं थे
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पिछले 35 दिनों से सिनेमाघरों में राज कर रही है। लगातार रिकॉर्ड तोड़ने और बेहिसाब प्यार से नवाजे जाने पर 'पठान' ने कई रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया है। इस फिल्म ने सिनेमा की दुनिया में बॉलीवुड की जीवन दान देने का काम किया है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है। बीते सोमवार को पहले बार 82 लाख का कारोबार करने वाली 'पठान' की कमाई में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। 'पठान' ने 35वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 527.28 करोड़ रुपये हो गया है।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' का हाल भी इस समय बेहाल है। शुरुआती दिन अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म को भी दर्शकों ने निराश किया, जिसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने 12वें दिन यानी मंगलवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म का कुल कारोबार 41.52 हो गया है।