फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: परिवार और कथित बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने निकलीं जान्हवी कपूर, वीडियो आया सामने

Wed, 01 Mar 2023 01:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Boney Kapoor Shikhar Pahariya on Family Trip watch Video
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। वह अब तक कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इन दिनों उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के ही तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डेटिंग की खबरों के बीच मंगलवार को जान्हवी को अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, लेकिन एक्ट्रेस से ज्यादा सबका ध्यान उनके कथित बॉयफ्रेंड ने खींचा।


Honey Singh: बादशाह से जुड़े सवाल पर खुलकर बोले हनी सिंह, कहा- हम कभी दोस्त नहीं थे

 

Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Boney Kapoor Shikhar Pahariya on Family Trip watch Video
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर - फोटो : social media

छुट्टियां मनाने निकली जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ नजर आईं। इस दौरान शिखर को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। वह ग्रे पैंट और नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए। वहीं, बोनी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए। इसके अलावा जान्हवी कपूर ब्लू सूट में देसी अंदाज में नजर आईं।
Selfiee Box Office Collection: सेल्फी का पांच दिनों में ही हुआ बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Boney Kapoor Shikhar Pahariya on Family Trip watch Video
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जाहन्वी, बोनी और शिखर पहाड़िया को देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर शिखर के बारे में पूछते नजर आए।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Boney Kapoor Shikhar Pahariya on Family Trip watch Video
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निर्माता बोनी कपूर अगले महीने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ रोमांटिक-कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार के साथ अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पिछले महीने विजय अभिनीत तमिल फिल्म थुनिवु का निर्माण किया था। वह इस साल के अंत में अजय देवगन अभिनीत पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान का भी निर्माण कर रहे हैं।
Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Boney Kapoor Shikhar Pahariya on Family Trip watch Video
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

वहीं, जान्हवी की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में धड़क के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। आखिरी बार उन्हें फिल्म मिली में देखा गया था। मलयालम फिल्म हेलन (2019) के हिंदी रीमेक को भी बोनी ने ही बनाया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं।
Daljeet Kaur: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत बसाएंगी दूसरी बार अपना घर, फैंस के साथ साझा किया बेटे का रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed