{"_id":"67ec9ab90cd75f4609013540","slug":"box-office-report-tuesday-salman-khan-sikandar-mohanlal-prithviraj-sukumaran-l2-empuraan-film-collections-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report Tuesday: वीकडेज में शुरू हुआ 'सिकंदर' का संघर्ष, 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई में भी आई गिरावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report Tuesday: वीकडेज में शुरू हुआ 'सिकंदर' का संघर्ष, 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई में भी आई गिरावट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:42 AM IST
सार
Sikandar and L2 Empuraan Collection: मंगलवार को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' और मोहनलाल की फिल्म 'एल2 एम्पुरान' की फिल्म में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं दोनों की फिल्मों की कमाई...
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर एल 2 एमपुरान
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Box Office Collection Report Tuesday: अप्रैल के महीने की शुरुआत में दो दमदार फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, पहली है एल2 एम्पुरान और दूसरी है सिकंदर। दोनों ही फिल्में मार्च के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुईं और ईद का फायदा उठाते हुए अब तक औसत रूप से अच्छी कमाई की, लेकिन अब दोनों ही फिल्मों के वीकडेज का संघर्ष शुरू हो चुका हैं। सोमवार को दोनों फिल्मों में ईद की छुट्टी का फायदा उठाया। हालांकि, बीते दिन यानी मंगलवार से दोनों फिल्मों का कमाई को लेकर संघर्ष शुरू हो चुका है। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' की औसत शुरुआत
एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों मर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, पहले दिन फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की। वहीं, फिल्म को दूसरे दिन ईद का भी पूरा फायदा नहीं मिल पाया। वहीं, तीसरे दिन यानी मंगलवार से 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष शुरू हो गया।
3 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' की कमाई
'सिकंदर' की कमाई की बात करें तो बीते दिन यानी मंगलवार को तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो दूसरे दिन के कलेशों के मुकाबले काफी कम रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, पहले दिन 'सिकंदर' 26 करोड़ रुपये पर खाता खोला था। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 74.5 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal
'एल 2 एम्पुरान'
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुकाबले नहीं हो पाई। फिल्म ने पहले वीकएंड रफ्तार के साथ कमाई की, लेकिन उसके बाद आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद वीकडेज में गिरावट के साथ कलेक्शन किया है।
'एल 2 एम्पुरान' की कमाई
वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो मंगलवार को अपनी छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले काफी कम रही। सोमवार को फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 79.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।