कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक रिश्तेदार की शादी में पुणे पहुंचे थे। इस शादी के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरारे’ पर ऐश्वर्या और अभिषेक डांस करते दिखे। इस वीडियो में बेटी आराध्या भी दिखीं।
Aishwarya Rai: रिश्तेदार की शादी में ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन ने किया कजरारे सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो देखकर इस जोड़े के फैंस काफी खुश हैं। फैंस की इस खुशी के पीछे एक खास वजह भी छिपी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कजरारे’ सॉन्ग पर जमकर नाचे ऐश्वर्या-अभिषेक
कई सोशल मीडिया पेज, प्लेटफॉर्म पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के डांस वाला वीडियो वायरल है। इस वीडियो में दोनों स्टेज पर नजर आ रहे हैं। पहले ऐश्वर्या ‘कजरारे’ सॉन्ग का डांस स्टेप करती हैं, इसके बाद अभिषेक उनके साथ वही डांस स्टेप करते हैं। आराध्या भी अपने मम्मी-पापा के साथ डांस करती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो को अभिषेक और ऐश्वर्या के फैंस ने खूब लाइक किया है।
ट्रेडिशनल ड्रेसअप में नजर आया पूरा परिवार
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या शादी में शामिल हुए तो इनका ड्रेसअप पूरी तरह से ट्रेडिशनल है। ऐश्वर्या ने लाइट ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना है। आराध्या ने व्हाइट कलर का अनारकली स्टाइल सूट पहना है। वहीं अभिषेक बच्चन ने लाइट पिंक कलर का कुर्ता, पजामा पहना हुआ है। तीनों के ट्रेडिशनल लुक भी फैंस ने काफी तारीफ की है।
ये खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..’
अलगाव की अटकलों पर लगा विराम
ऐश्वर्या और अभिषेके बच्चन के इस डांस वीडियो के बाद इनके अलगाव की अटकलों पर तो पूरी तरह से विराम लग गया है। कुछ महीने पहले तक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस जोड़े का अलगाव होने वाला है।
अभिषेक बच्चन के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘बी हैप्पी’ रिलीज हुई। वह ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, वह आराध्या की परवरिश में ज्यादा व्यस्त हैं।