{"_id":"67be6421b9d6a6b0490ff75b","slug":"box-office-report-tuesday-vicky-kaushal-chhaava-arjun-kapoor-mere-husband-ki-biwi-thandel-films-collections-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report Tuesday: 350 करोड़ रुपये के पार 'छावा', 'मेरे हसबैंड की बीवी' समेत इन फिल्मों का ऐसा रहा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report Tuesday: 350 करोड़ रुपये के पार 'छावा', 'मेरे हसबैंड की बीवी' समेत इन फिल्मों का ऐसा रहा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:44 AM IST
सार
Box Office Report Monday: मंगलवार को 'छावा' 400 करोड़ी बनने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' भी पस्त हो गई। फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालिए...
विज्ञापन
1 of 4
मेरे हसबैंड की बीवी-छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वीकडेज में फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ टिके रहना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसा ही कुछ फरवरी के आखिरी हफ्ते के दौरान हो रहा है। इस हफ्ते भी कई फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फरवरी में छावा ही ऐसी फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडेज में इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मेरे हसबैंड की बीवी का हाल तो पहले हफ्ते में ही बेहाल हो चुका है। बीते दिन यानी मंगलवार को फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, चलिए जानते हैं...
2 of 4
मेरे हसबैंड की बीवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का मगंलवार को सिनेमाघरों में पांचवां दिन था। पहले हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 50 लाख रुपये की कमाई की, जबकि सोमवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 5.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।
3 of 4
छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इस दौरान भी यह रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी लगाई की थी, लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन गिरावट दिखी। अपने 12वें दिन यानी मंगलवार को 'छावा' ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, सोमवार के आंकड़ों के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब 'छावा' की कुल कमाई 362.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तंडेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
तंडेल
बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। अपने 19वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने को फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब इसका कुल कलेक्शन 63.6 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।