बीते शनिवार को गुवाहाटी में 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। कई बॉलीवुड सितारों और फिल्मों को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया। सबसे ज्यादा पुरस्कार फिल्म गली ब्वॉय ने जीते। इस फिल्म को साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया, लेकिन फिल्म गली ब्वॉय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिलने पर कई सिनेप्रेमियों और दर्शकों ने नाराजगी जताई है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स : गली ब्वॉय बनी बेस्ट फिल्म तो भड़के दर्शक, इन फिल्मों को बताया असली हकदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कई दर्शकों ने 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को फिक्स्ड (पहले से तय) बताया है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर #BoycottFilmFare ट्रेंड लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेंड के जरिए गली ब्वॉय से अलग अन्य फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने की बात कही। फैंस ने केसरी, सुपर 30, मिशन मंगल और छिछोरे को साल की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया है।
A Peice Of Shit Name ( FilmFare ) Only Belongs To GutterBoy ... These Movies Don't Deserve This Bikaau Awards At All .. #BoycottFilmFare pic.twitter.com/E3lHcLQM8b
Nirmal Chaudhary नाम के यूजर्स ने फिल्मों को कोलाज बनाते हुए ट्विटर पर लिखा, इन फिल्मों को फिल्मफेयर ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया है।
Sai Kasadiwar नाम के यूजर ने सुपर 30 से जुड़े ऋतिक रोशन की तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ये इंसान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार का हकदार है।' shreya kapoor लिखती हैं, ' 'तेरी मिट्टी' गान की तुलना में 'नंगा ही तो आया था क्या घंटा लेकर जाएगा' गाने ने फिल्मफेयर में पुरस्कार जीता। आपके लिए भारतीय अवार्ड शो की मुर्खता है। इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने #BoycottFilmFare के जरिए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की आलोचना की है।
"Teri Mitti " failed to win any award at Filmfare while lyrics like "tu nanga hi to aaya tha kya ghanta lekar jayega" won best lyrics award ......
This man deserve best actor award .. #FilmfareAward2020#BoycottFilmFare pic.twitter.com/jY5e3a0vcJ pic.twitter.com/2CAHPih2PX
Idiocy of Indian award shows for you..#BoycottFilmFare #GullyBoy pic.twitter.com/PMKZvwpngI
गौरतलब है कि बीती 15 फरवरी को गुवाहाटी में किया गया। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया गया। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड से सभी सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पंहुच गए थे। इस आयोजन में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान,अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि अंग्रेजी मैग्जीन फिल्म फेयर की हर साल इस अवॉर्ड का आयोजन किया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की स्थापना के साथ साल 1954 में हुई थी। फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा और ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिए जाते हैं। पहले इस पुरस्कार समारोह का नाम ‘द क्लेयर्स’ था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 21 मार्च 1954 को हुए पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे।
पढ़ें: खानों की गैरमौजूदगी से फीका पड़ा फिल्मफेयर समारोह, दो कंपनियों के कलाकारों ने बांट लिए पुरस्कार