{"_id":"5e4a43b28ebc3ee5d0608091","slug":"divya-khosla-to-malaika-arora-these-actresses-faces-oops-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, मलाइका को पता चलते ही कैमरे के सामने से भागीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, मलाइका को पता चलते ही कैमरे के सामने से भागीं
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
shilpa shetty, divya khosla, malaika arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लक्मे फैशन वीक 2020 में मॉडल्स सहित बॉलीवुड सितारे भी रैम्प वॉक करते दिखे। अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार भी रैंप पर नजर आईं हालांकि इस दौरान वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। दिव्या ने सिल्वर कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। जैसे ही वो मंच पर पहुंचीं उनकी ड्रेस का साइड बटन खुल गया। अचानक हुए इस मोमेंट को दिव्या ने समझदारी के साथ संभाला। उन्होंने तुरंत अपने कमर पर हाथ रखकर ड्रेस को जोर से पकड़ लिया और सामान्य तरीके से रैम्प वॉक करने लगीं। दिव्या ही नहीं इससे पहले भी कई ऐसी सेलिब्रिटीज रही हैं जो ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हैं।
नोरा फतेही Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं। नोरा और विक्की कौशल के 'पछताओगे' गाने के सुपरहिट होते ही इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी। यह पार्टी पिछले साल अगस्त महीने में थी। इस दौरान नोरा और विक्की ने एक साथ 'पछताओगे' गाने पर डांस किया। नोरा स्टेज पर विक्की का हाथ थामे डांस कर रही थीं। इस दौरान एक स्टेप में जब नोरा थोड़ा नीचे झुकी तो अपनी ड्रेस को लेकर असहज हो गईं और उसे ठीक करने लगीं। नोरा का ड्रेस ठीक करते हुए एक्शन कैमरे में कैद हो गया।
3 of 8
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी भी Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बची हैं। शिल्पा परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस बीच शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुई और पोज देती दिखाई दीं। इस दौरान शिल्पा की ड्रेस हवा में उड़ने लगी। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही थीं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना था। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही थी, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही थीं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला।
विज्ञापन
5 of 8
Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा बीते साल नवंबर में एक इवेंट में पहुंची थीं। यह इवेंट स्टोर के उद्घाटन का था। इस समारोह में सिनेमाजगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इवेंट में मलाइका मीडिया के सामने पोज देने लगीं। मलाइका ने नीले रंग की पैंट और कोट के साथ उसी रंग का क्रॉप टॉप पहना था। मलाइका का यह टॉप गले से काफी डीप था जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा था। मीडिया को पोज देते हुए मलाइका का यह क्रॉप टॉप थोड़ा बिगड़ गया। उन्हें जैसे ही इस बात का पता चला तो वह तुरंत ही वहां से चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।