फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितारे और विवाद: करीना ही नहीं, ये सेलेब्स भी ऑनस्क्रीन किरदारों की वजह से हो चुके हैं ट्रोल

Mon, 14 Jun 2021 12:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Boycott Kareena Khan’ is trending from aamir khan to taapsee pannu here list of actors has been troll
ये सेलेब्स किरदारों के चलते हो चुके हैं ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि करीना कपूर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'सीता' में सीता माता का किरदार निभा सकती हैं. उन्होंने इसके लिए मोटी रकम की मांग की है। बस यही बात यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि करीना इस पवित्र रोल के लिए ठीक नहीं हैं, उनकी जगह पर किसी और को यह रोल मिलना चाहिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है #BoycottKareenaKhan



करीना को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स ने जमकर करीना की क्लास लगा दी है। कुछ यूजर्स ने तो स्पष्ट शब्दों में लिखा है, 'सीता माता के किरदार के लिए करीना कपूर लायक नहीं हैं इसलिए इस ट्रेंड को फॉलो करें।'  वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस रोल के लिए सिर्फ हिन्दू अभिनेत्री को ही कास्ट किया जाना चाहिए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किरदारों के चलते कोई एक्टर विवादों से घिरा है। इससे पहले भी कई एक्टर्स अपने ऑनस्क्रीन रोल के चलते विवादों में आए हैं।

Boycott Kareena Khan’ is trending from aamir khan to taapsee pannu here list of actors has been troll
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान 

अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि यूजर्स उन्हें फिल्म से बाहर करने की मांग करने लगे। सैफ अली खान ने फिल्म के अपने किरदार के बारे में कहा कि ‘निर्देशक ओम राउत ने दुष्ट चरित्र को मानवीय और मनोरंजक बना दिया है। एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है लेकिन यह उतना सख्त नहीं है। हमने इसे मनोरंजन से भरपूर बनाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सीता का अपहरण और राम के साथ युद्ध जायज था, क्योंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी।‘सैफ अली खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा देखा गया और उन्हें फिल्म से बाहर निकालने की मांग होने लगी।

Boycott Kareena Khan’ is trending from aamir khan to taapsee pannu here list of actors has been troll
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
‘पीके’ में सीन था जिसमें एक आदमी शंकर भगवान बनकर पूरे शहर में भगता है और आमिर उसके पीछे भागते हैं। इस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इस सीन को बाद में फिल्म की डिमांड बताया गया था। लेकिन धर्मगुरुओं ने आमिर को कठघरे में खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Kareena Khan’ is trending from aamir khan to taapsee pannu here list of actors has been troll
सांड की आंख

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर 
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख फिल्म में बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार निभाया था. जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। ट्रेलर आने के बाद से दोनों एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि इस रोल को निभाने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की उम्र कम है। इसके लिए किसी उम्रदराज एक्ट्रेस को लेना चाहिए था। 

विज्ञापन
Boycott Kareena Khan’ is trending from aamir khan to taapsee pannu here list of actors has been troll
कबीर सिंह विवादित थप्पड़ सीन - फोटो : फाइल फोटो
शाहिद कपूर
इस साल की सर्वाधिक चर्चित फिल्म कबीर सिंह दर्शकों को खूब पसंद आई और शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान रचे। हालांकि अपने सब्जेक्ट की वजह से इस फिल्म को आलोचना झेलनी पड़ी। इस फिल्म में शाहिर कपूर के रोल के ज्यादा एग्रेसिव होने की आलोचना हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed