Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Rhea Chakraborty Said Sorry Babu After Placing His Hand On The Chest Of The Body Of Actor
{"_id":"60c6e4f1936f26334f293ea9","slug":"sushant-singh-rajput-death-anniversary-rhea-chakraborty-said-sorry-babu-after-placing-his-hand-on-the-chest-of-the-body-of-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बरसी: सुशांत सिंह राजपूत के शव को छूकर रिया चक्रवर्ती ने कहा था 'सॉरी बाबू', उठे थे कई सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बरसी: सुशांत सिंह राजपूत के शव को छूकर रिया चक्रवर्ती ने कहा था 'सॉरी बाबू', उठे थे कई सवाल
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे आज पूरा एक साल हो चुका है। इस दौरान सुशांत किसी के भी जेहन से पल भर के लिए भी नहीं गए। सभी की यादों में, बातों में और कुछ मुस्कुराती हुई तस्वीरों में बसे हुए सुशांत को आज लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। लोगों के मन में हजारों सवाल उमड़ रहे थे कि आखिर क्यों? क्यों एक जिंदादिल, खुशमिजाज इंसान अपनी जान का दुश्मन बन बैठा। ये सवाल आज भी है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी बनी हुई है। केस की जांच लगातार चल रही है। सुशांत की मौत के बाद कई रहस्य सामने आए थे, उनकी यूरोप ट्रिप, डिप्रेशन और भी बहुत कुछ। लेकिन जिसने सभी को हैरान किया वो था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का सुशांत के पार्थिव शरीर के पास 'सॉरी बाबू' कहना।
रिया ने क्यों कहा था 'सॉरी बाबू'?
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड थीं। उनके साथ वो यूरोप ट्रिप पर भी गई थी और उन्होंने ही ये बताया था कि ट्रिप से आने के बाद सुशांत बदले हुए से लग रहे थे। सुशांत को लेकर जितने भी खुलासे हुए हैं सभी रिया चक्रवर्ती ने किए थे।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत के बाद सवालों के घेरे में रिया चक्रवर्ती आ गई थीं। रिया सुशांत से मिलने मुर्दाघर गई थीं और उन्होंने वहां जाकर हाथ जोड़ते हुए 'सॉरी बाबू' था। इसके बाद सवाल उठे कि रिया आखिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले वहां क्या करने गई थीं? सवाल यह भी थे कि रिया सुशांत के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट क्यों नहीं पहुंचीं?
3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
जब रिया चक्रवर्ती से एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि कोई किसी के शव के पास जाकर क्या कहेगा। रिया ने कहा था, 'हां, मैंने सुशांत के पैर छूते हुए सॉरी बाबू कहा था। वहां पर कोई और क्या कहेगा? सुशांत की जान चली गई थी। मैं सॉरी फील कर रही थी कि उसने अपनी जान गवां दी। मैं आज भी सॉरी हूं, क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं। उसकी मौत का मजाक बना दिया गया है। मैं सॉरी हूं, क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं। इस सवाल के जवाब में रिया ने कहा था, 'नहीं, मैं उनके घर नहीं गई थी। मुझे बताया गया था कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था। इंडस्ट्री के लोगों का नाम था। लेकिन मेरा नाम नहीं था, क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था कि मैं वहां पर जाऊं।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके खाते से पैसे निकाले हैं। इसके बाद ईडी और सीबाआई ने अपनी जांच भी शुरू कर दी थी। इस मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, उन्हें अक्टूबर में जमानत मिल गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।