फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: बैडमिंटन की बड़ी खिलाड़ी थीं किरण खेर, पढ़ें अभिनेत्री से राजनेता बनने का पूरा सफर

Mon, 14 Jun 2021 10:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday special From Badminton to Movies to TV to Politics all you need to know baout her
किरण खेर - फोटो : फेसबुक

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर आज यानी 14 जून को अपना जन्मदिन मना कर रही हैं। किरण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया। हालांकि, किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उनका इलाज जारी है। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अप्रैल महीने में उनकी बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं किरण के बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनने तक के सफर के बारे में।



बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं किरण खेर
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की है। बहुत कम ही लोग शायद ये बात जानते होंगे कि किरण बैडमिंटन की अच्छी प्लेयर रही हैं। एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशन लेवल पर बैडमिंटन खेला है।

Kirron Kher Birthday special From Badminton to Movies to TV to Politics all you need to know baout her
किरण खेर - फोटो : फेसबुक

पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण का रुझान एक्टिंग की तरफ बढ़ा और उन्होंने इस तरफ करियर बनाने के बारे में सोचा। किरण ने चंडीगढ़ में थिएटर ज्वाइन किया। इस थिएटर ग्रुप में अनुपम खेर भी थे यहीं उनकी दोस्ती अनुपम खेर से हुई थी। लेकिन इसके बाद किरण बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई चली गईं। किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी।

 

Kirron Kher Birthday special From Badminton to Movies to TV to Politics all you need to know baout her
फिल्म देवदास में किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी। किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की। जब किरण का फिल्मी सफर बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday special From Badminton to Movies to TV to Politics all you need to know baout her
अनुपम खेर के साथ किरण खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है। पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर। किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday special From Badminton to Movies to TV to Politics all you need to know baout her
किरण खेर-पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। 2014 में बीजेपी के चुनाव चिह्न के साथ चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। उसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर कब्जा किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed