बायकॉट लाल सिंह चड्ढा...बायकॉट आमिर खान...बायकॉट बॉलीवुड...सोशल मीडिया पर चल रहे इन ट्रेंड्स से आमिर खान डर गए हैं। उनकी रातों की नींद उड़ गई है। जी हां, आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। अभिनेता ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उनकी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं। इतना ही नहीं आमिर खान ने यह भी बताया कि वह बीते 48 घंटों से सोए नहीं हैं।
Laal Singh Chaddha: फिल्म की रिलीज से पहले बायकॉट ट्रेंड से डरे आमिर खान, कहा- मैं माफी मांगता हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझे खेद है....
If I have hurt anyone by any means, I regret it. I don't want to hurt anyone. If someone doesn't want to watch the film, I'd respect their sentiment: Aamir Khan when asked about controversy around his upcoming film Laal Singh Chaddha & calls on social media to boycott it (09.08) pic.twitter.com/iZATYGPE90
दरअसल, हाल ही में आमिर खान से जब उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा।"
मैं बहुत नर्वस हूं....
इतना ही नहीं आमिर ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें ‘लाल सिंह चड्ढा‘ की वजह से नींद नहीं आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आमिर ने कहा, ‘मैं लाल सिंह चड्ढा की वजह से बहुत नर्वस हूं। 48 घंटे बीत गए हैं मैं सो नहीं पाया हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा, मैं सो ही नहीं पा रहा। मेरे दिमाग में इस वक्त बहुत कुछ चल रहा है, इसलिए मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए किताबें पढ़ रहा हूं। इतना ही नहीं ऑनलाइन शतरंज भी खेल रहा हूं। अब मैं 11 अगस्त के बाद ही चैन से सो पाऊंगा।‘
11 अगस्त के बाद ये काम करेंगे आमिर
वहीं जब आमिर खान से पूछा गया कि वह लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद क्या करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘11 अगस्त के बाद मैं चैन से सो पाऊंगा। हां, सच में मुझे लगता है कि फिल्म के रिलीज के बाद ही मैं और अद्वैत (निर्देशक) शांति से सो पाएंगे और जब हम उठेंगे तब दर्शक हमें बताएंगे कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं। जागेंगे और पता करेंगे।