सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: बेटे का नाम राम नहीं..., सैफ-करीना का पुराना वीडियो वायरल होते ही ट्रेंड हुआ बायकॉट विक्रम वेधा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
boycott vikram vedha hrithik roshan saif ali khan kareena kapoor his son taimur old video viral
सैफ-करीना, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर बायकॉट ब्रह्मास्त्र और बायकॉट बॉलीवुड जमकर ट्रेंड कर रहा था। जब फिल्म हिट होने लगी उसके बाद से बायकॉट का राग अलापना बंद हो गया। अब एकबार फिर से विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं, लेकिन ब्रह्मास्त्र को लेकर नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर। अब आप सोच रहे होंगे कि इन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जिससे बायकॉट गैंग इनके खिलाफ सक्रिय हो गया। दरअसल इस विरोध की वजह एक पुराना वीडियो है जो जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सा वीडियो है और उसके पीछे की सच्चाई क्या है।

Trending Videos
boycott vikram vedha hrithik roshan saif ali khan kareena kapoor his son taimur old video viral
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा को रिलीज होने में महज तीन दिन का वक्त बचा है। मेकर्स और टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। लेकिन एकबार फिर बायकॉट गैंग एक्टिव हो चुका है। दरअसल साउथ में इसी नाम से एक फिल्म बनी है, जिसमें आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। जिसके बाद हिंदी में इस फिल्म को बनाया गया है। अब दर्शकों का कहना है कि जब वह पहले ही साउथ का धांसू फिल्म देख चुके हैं, तो इसमें अपना पैसा क्यों बर्बाद करें। लोगों ने इस फिल्म को कॉपी पेस्ट तक बता दिया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
boycott vikram vedha hrithik roshan saif ali khan kareena kapoor his son taimur old video viral
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सैफ अली खान और करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब उनके बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर खूब बहस छिड़ी थी। इस वीडियो में सैफ अली खान कह रहे हैं कि वह अपने बेटे का नाम राम नहीं रख सकते और करीना कपूर भी मुगल शासकों की तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 



Vikram Vedha: करीना कपूर को पसंद आई पति सैफ की ‘विक्रम वेधा’, राकेश रोशन ने फिल्म का दिया ऐसा रिव्यू


 
boycott vikram vedha hrithik roshan saif ali khan kareena kapoor his son taimur old video viral
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
पुराने वीडियो में सैफ अली खान कह रहे हैं कि जैसे वह अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर नहीं रख सकते वैसे ही राम भी नहीं रख सकते। ऐसे में उन्हें एक अच्छा मुस्लिम नाम चाहिए था, तो उन्होंने तैमूर को चुना। वहीं वीडियो में करीना कपूर खान भी बड़े गर्व से अपने बेटे का नाम लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि तैमूर एक तुर्क शासक था, उसने 14वीं सदी में भारत में खूब लूटपाट की थी और कई लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। यही वजह थी कि जब सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा तो पब्लिक भड़क उठी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed