{"_id":"5c53e255bdec22736514900b","slug":"brahmanandam-birthday-he-has-done-1000-films-and-charge-5-lakh-rupee-per-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 5 लाख रुपए कमा लेता है साउथ का ये कॉमेडियन, इस वजह से अचानक फिल्मों से हुए गायब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक दिन में 5 लाख रुपए कमा लेता है साउथ का ये कॉमेडियन, इस वजह से अचानक फिल्मों से हुए गायब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
brahmanandam
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा की हर दूसरी फिल्म में कॉमेडी करते नजर आने वाले ब्रह्मानंदम आज अपना आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं । ब्रह्मानंदम अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं । उनके आगे बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर पानी भरते नजर आते हैं। साउथ का हर फिल्म मेकर चाहता है कि ब्रह्मानंदम उनकी फिल्म का हिस्सा बनें ।
2 of 8
brahmanandam
- फोटो : twitter
कुछ दिन पहले ब्रह्मानंदम को लेकर एक बुरी खबर आई थी । दरअसल, ब्रह्मानंदम के हार्ट में समस्या के चलते उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई । डॉक्टरों ने बताया था कि ब्रह्मानंदम की हालत गंभीर है । उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था ।
3 of 8
Brahmanandam
फिलहाल ब्रह्मानंदम की सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है । सोशल मीडिया पर भी फैंस ब्रह्मानंदम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । साथ ही ब्रह्मानंदम के जल्द ठीक होने की दुआ भी मांगी है । फैंस के इस प्यार की वजह से ही ब्रह्मानंदम ने तीन दशक के करियर में 1000 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं । आज ब्रह्मानंदम के बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Brahmanandam
ब्रह्मानंदम एक फिल्म के लिए मोटी सैलरी लेते हैं । ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी । उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एमए किया था। उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगु के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया।
विज्ञापन
5 of 8
Brahmanandam
इसमें ब्रह्मानंदम का काम निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्हें एक और फिल्म दे दी गई जिसका नाम था 'चन्ताबाबाई'। बस फिर तो ब्रह्मानंदम की किस्मत पलट गई और उन्होंने जो रेस पकड़ी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है। 60 साल की उम्र में भी ब्रह्मानंदम उतने ही लोकप्रिय हैं जितने फिल्म के हीरो होते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।