{"_id":"631ca9c2165b254dba02b14b","slug":"brahmastra-2-the-second-part-of-the-film-announced-ranveer-singh-hrithik-roshan-approach-for-lead-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग का हुआ एलान, मुख्य किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग का हुआ एलान, मुख्य किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:46 PM IST
सार
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज होने के साथ ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय मान्यता पर बनी इस फिल्म की कहानी शिव नाम के एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके पास आग को नियंत्रित करने की महाशक्ति है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज होने के साथ ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय मान्यता पर बनी इस फिल्म की कहानी शिव नाम के एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके पास आग को नियंत्रित करने की महाशक्ति है। इसके अलावा शिव के पास एक ऐसी शक्ति भी है,जिससे उसे यह पता चला है कि दुनिया खतरे में हैं। यहीं से शुरू होती है ब्रह्मांड की रक्षा और शक्तियों को खोजने के लिए शिव की यात्रा। फिल्म के पहले भाग को इसी के ईर्द-गिर्द बुना गया है। लेकिन पहले भाग के आते ही अब इसके दूसरे भाग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को देखने के लिए बाद अब लोग इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा भी कर दी गई है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग 1 के अंत में दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग का नाम ब्रह्मास्त्र भाग II- देव है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे भाग में देव की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की लिस्ट में ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे है। मीडियो रिपोर्ट् में यह भी कहा गया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट II में भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन को संपर्क किया गया है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर और कई जानकारियां सामने आई हैं। खबरों की मानें तो तीन भाग वाली इस फिल्म के दूसरे भाग दो अभिनेत्रियां मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के लिए चुना गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में तो वह भी दावा किया गया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आने वाली है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका फिल्म के पहले भाग में भी कैमियो करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, हाल ही में रिलीज हुए ब्रह्मास्त्र की बात करें तो 9 सितंबर को सिनेमघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है तो वहीं कुछ को इसकी कहानी में कोई दम नहीं दिख रहा है। हालांकि, पहले ही कमाई से ही इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आगे क्या कमाल करती है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।