{"_id":"63237da18f1de4247c6a642d","slug":"brahmastra-advance-booking-day-8-box-office-collection-ranbir-kapoor-alia-bhatt-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra Advance Booking Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' ने फिर चौंकाया, इतने करोड़ के टिकट बिके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra Advance Booking Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' ने फिर चौंकाया, इतने करोड़ के टिकट बिके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वर्किंग डेज में भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है। गुरुवार को फिल्म ने 9 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 178 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म के कलेक्शन से कलाकारों के साथ निर्देशक अयान मुखर्जी भी काफी खुश हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रणबीर की यह फिल्म कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म के आठवें दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी होने की उम्मीद है। बता दें कि गुरुवार को हिंदी भाषा में फिल्म के 1,01,330 टिकट बिके थे जिससे 2.86 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं, तेलुगू भाषा में ब्रह्मास्त्र के 7648 टिकट बिके थे जिसकी कीमत 10.4 लाख रुपये थी। इसके अलावा 2.80 लाख रुपये के टिकट की तमिल भाषा में बिक्री हुई थी।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं आठवें दिन की बात करें तो टिकटों की एडवांस बुकिंग में 15-20 फीसदी उछाल देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के लिए फिल्म के 3 करोड़ रुपये के टिकट अब तक बिक चुके हैं। पिछले आठ महीनों में कई बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद 'ब्रह्मास्त्र' का ये कलेक्शन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी काम किया है। फिल्म के वीएफएक्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अयान के निर्देशन में बनी यह तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।