{"_id":"6314f31d13dd9e2bb364a6c5","slug":"brahmastra-advance-booking-ranbir-kapoor-film-is-better-than-rrr-hindi-belts-know-the-opening-day-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की हो सकती है बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में RRR से आगे! बिके इतने टिकट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की हो सकती है बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में RRR से आगे! बिके इतने टिकट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतिक्षीत फिल्म से न सिर्फ कलाकारों और मेकर्स बल्कि बॉलीवुड को भी काफी उम्मीदें हैं। मौजूद समय में कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होने के बाद ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन शानदार होना बॉलीवुड के लिए समय की मांग भी है। फिलहाल, समय को भांपते हुए मेकर्स और स्टार कास्ट द्वारा इस फिल्म का प्रमोशन तो बड़े स्तर पर किया ही जा रहा है, इसके साथ ही तीन सितंबर से इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है और पहले दिन ही इसने अच्छी शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसने बढ़त बनाए रखी। फिलहाल अग्रिम टिकट बुकिंग मामले में सामने आ रहे आंकड़े काफी शानदार हैं। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड का सूखा खत्म कर सकती है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
आयन मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र शानदार वीएफएक्स के साथ दर्शकों को सिनेमा का एक अलग अनुभव देने का दावा करती है। एडवांस बुकिंग में जिस तरह से बेहतरीन आंकड़े सामने आ रहे हैं उसे देखकर लगा रहा है कि अब तक सामने आए ब्रह्मास्त्र के शानदार विजुअल्स ने दर्शकों को खींचने का काम किया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ये फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन से ज्यादा रफ्तार से एडवांस बुकिंग कलेक्शन कर रही है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग की अब तक सामने आई रिपोर्ट की मानें तो ब्रह्मास्त्र ने दो दिनों में शानदार बढ़त बनाई है। देश भर में अब तक इसके 65 हजार टिकट्स बिक चुके हैं। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे तीन बड़े नेशनल थियेटर चेन्स में ही तकरीबन 50 हजार की टिकट बिक्री कर ली है। फिलहाल ब्रह्मास्त्र को बनाने में करीब 410 करोड़ का बजट खर्च किया गया है, ऐसे में ओपनिंग के साथ ही आगामी दिनों में भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना बेहद महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आरआरआर को पछाड़ने की तैयारी में ब्रह्मास्त्र
साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 19 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ब्रह्मास्त्र फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में अभी चार दिन और बाकी हैं और अगर आंकड़े इसी तरह से आगे बड़े तो उम्मीद की जा रही है कि एडवांस बुकिंग के साथ ही टिकट खिड़की से ये फिल्म तकरीबन 20 करोड़ की शानदार ओपनिंग कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।