फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: आलिया-रणबीर के महाकाल के दर्शन न करने पर छलका निर्देशक अयान मुखर्जी का दर्द, बोले-यह मेरी वजह से..

Wed, 07 Sep 2022 06:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

Brahmastra: Ayan Mukerji felt bad that Alia Bhatt Ranbir Kapoor were not allowed in  Mahakaleshwar temple

विज्ञापन
Brahmastra Ayan Mukerji felt bad that Alia Bhatt Ranbir Kapoor were not allowed in  Mahakaleshwar temple
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में बने हुए। मंगलवार शाम को रणबीर और आलिया निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के मंदिर के बाहर हो रहे जोरदार हंगामा के चलते सिर्फ अयान मुखर्जी ही मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना के लिए जा पाए थे। अब निर्देशक ने इस पर अपना बयान दिया है।

Brahmastra Ayan Mukerji felt bad that Alia Bhatt Ranbir Kapoor were not allowed in  Mahakaleshwar temple
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीफ खाने के बयान के चलते उन्हें मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को काले झंडे दिखाने के इरादे से वहां पहुंचे थे। उनका कहना था कि बीफ खाने वाले को मंदिर के अंदर प्रवेश कैसे दिया जा सकता है। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया और रणबीर, आलिया के साथ अयान को उज्जैन कलेक्टर के घर ले जाया गया।

Brahmastra Ayan Mukerji felt bad that Alia Bhatt Ranbir Kapoor were not allowed in  Mahakaleshwar temple
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, अब इस प्रकरण के बारे में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर और आलिया से इस विरोध और बायकॉट करने वालों को उनकी फिल्म क्यों देखनी चाहिए इसको लेकर सवाल किया गया तो अयान ने उसका जवाब दिया। अयान मुखर्जी ने कहा, 'मध्यप्रदेश में जो भी हुआ मुझे ईमानदारी से बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ महाकालेश्वर के दर्शन करने नहीं आए। इसका एक इतिहास है। मैं वहां पहले भी जा चुका था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Ayan Mukerji felt bad that Alia Bhatt Ranbir Kapoor were not allowed in  Mahakaleshwar temple
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके आगे अयान मुखर्जी ने कहा, मेरा मोशन पोस्टर रिलीज हो गया था और मैंने खुद से कहा था कि फिल्म की रिलीज से पहले मैं वहां जरूर जाऊंगा। दोनों मेरे साथ आने के लिए बहुत उत्सुक थे। लेकिन जब हम पहुंचे वहां और विरोध के बारे में सुना, मुझे लगा कि मुझे अकेले जाने दो। आखिरकार मैं फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने अकेले ही गया। मैं आलिया को ऐसी स्थिति में वहां नहीं ले जाना चाहता था। आखिरकार, जब मैं वहां गया तो मुझे लगा, वे दोनों भी वहां जा सकते थे और दर्शन कर सकते थे। तो यह मुझ पर है। मुझे बहुत बुरा लगा।
 





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed