{"_id":"631f18080dfd1b2dae0d9186","slug":"brahmastra-box-office-collection-prediction-day-4-will-ranbir-kapoor-film-pass-in-monday-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra Day 4 BO Prediction: 'ब्रह्मास्त्र' की अग्निपरीक्षा आज, रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा सोमवार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra Day 4 BO Prediction: 'ब्रह्मास्त्र' की अग्निपरीक्षा आज, रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा सोमवार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है। जोरदार कमाई कर रही ये फिल्म न सिर्फ हिंदी में बल्कि विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'ब्रह्मास्त्र' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले दो दिन, यानी शुक्रवार और शनिवार को 'ब्रह्मास्त्र' ने इंडिया में 77 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला वहीं रविवार का आंकड़ा भी शानदार रहा है। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 45.66 करोड़ की कमाई कर ली है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने साउथ की मूवीज को पछाड़ते हुए 225 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जितनी तेजी के साथ फिल्म के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द ब्लाकबस्टर साबित होने वाली है। बता दें कि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट होने के आसार हैं। दरअसल लोगों के लिए सबसे बिजी दिन सोमवार होता है। लेकिन अगर इस दिन भी लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं तो ये मान लेना चाहिए मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को एडवांस बुकिंग में चार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी तक इसके 15 हजार से ज्यादा के टिक बिक चुके हैं। हालांकि, पहले दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन की एडवांस बुकिंग में भारी गिरावट दर्ज हुई है। ब्रह्मास्त्र यदि तीन दिन के मुकाबले 50 से 55 फीसदी बिजनेस करती है तो ये मंडे टेस्ट पास कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की ये फिल्म साउथ में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं ब्रह्मास्त्र को प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में तीन दिन का समय लग गया है। फिर भी ये फिल्म शानदार कमाई की ओर अग्रसर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।