फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर ने इस मामले में की जूनियर एनटीआर की बराबरी, लेकिन रॉकी भाई को नहीं दे पाए टक्कर

Tue, 13 Sep 2022 12:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Sep 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Hindi in 100 Crore Club Ranbir Kapoor Junior NTR RRR Yash KGF Chapter 2 Box Office Report
जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर और यश - फोटो : सोशल मीडिया

बायकॉट ट्रेंड, नेगेटिव रिव्यू और रणबीर-आलिया के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बावजूद 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म न केवल हिंदी में बल्कि अन्य भाषाओं में भी कमाल दिखा रही है। यही कारण है कि अयान मुखर्जी की फिल्म ने मात्र तीनों दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है। जी हां, 9 सितंबर को रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन ने रविवार तक 111.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

Brahmastra Hindi in 100 Crore Club Ranbir Kapoor Junior NTR RRR Yash KGF Chapter 2 Box Office Report
रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर ने की जूनियर एनटीआर की बराबरी
तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले भी कई फिल्मों के हिंदी संस्करण ने तीन दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर की आरआरआर, रणबीर कपूर की संजू, ऋतिक रोशन की वॉर, आमिर खान की धूम 3 व दंगल और शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर का नाम शामिल है। इसके अलावा सलमान खान की टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, सुल्तान और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्में भी तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी हैं। 

Brahmastra Hindi in 100 Crore Club Ranbir Kapoor Junior NTR RRR Yash KGF Chapter 2 Box Office Report
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं दे पाए रॉकी भाई को टक्कर
हालांकि, रणबीर कपूर रॉकी भाई को टक्कर देने में नाकामयाब रहे। जी हां, रॉकी भाई का क्रेज हिंदी भाषी दर्शकों के बीच इतना था कि इस फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि मात्र दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली यह एकलौती फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Hindi in 100 Crore Club Ranbir Kapoor Junior NTR RRR Yash KGF Chapter 2 Box Office Report
केजीएफ चैप्टर 2, सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखिए 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली फिल्मों के नाम
फिल्म कितने दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा (हिंदी संस्करण) कुल कलेक्शन (हिंदी)
केजीएफ 2 2 434.70
आरआरआर 3 510.99
दंगल 3 387.38
संजू 3 342.53
टाइगर जिंदा है 3 339.16
बजरंगी भाईजान 3 320.34
वॉर 3 317.91
सुल्तान 3 300.45
धूम 3 3 284.27
प्रेम रतन धन पायो 3 210.16
हैप्पी न्यू ईयर 3 203
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed