{"_id":"631cae67d231d64ccc3b832a","slug":"brahmastra-janhvi-kapoor-varun-dhawan-reaction-after-watching-ranbir-kapoor-alia-bhatt-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: जान्हवी कपूर-वरुण धवन ने थिएटर में देखी 'ब्रह्मास्त्र', कहा- ऐसी फिल्म बनाने के लिए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: जान्हवी कपूर-वरुण धवन ने थिएटर में देखी 'ब्रह्मास्त्र', कहा- ऐसी फिल्म बनाने के लिए...
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' ने इस शुक्रवार यानी 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी। फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की कमाई की है। वहीं, माना जा रहा है कि दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहने वाला है। आम लोगों के साथ यह फिल्म सेलिब्रिटीज को भी पसंद आ रही है। अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, पूजा भट्ट के बाद अब जान्हवी कपूर और वरुण धवन ने भी फिल्म देखने का अपना अनुभव साझा किया है।
2 of 4
वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां जान्हवी ने बताया कि दर्शकों की तारीफ के साथ फिल्म देखना कितना अच्छा लगता है। वहीं, वरुण धवन ने प्रशंसकों से इसे थिएटर में देखने का आग्रह किया है। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इस विजन को देखकर मुझे जो गर्व महसूस हुआ, वह वास्तव में जबरदस्त था। हूटिंग और सीटी बजाने वाले दर्शकों के साथ खचाखच भरे थिएटर में होना बहुत अच्छा लगा !!! फिल्म के लिए की गई कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता देखने लायक थी। ऐसी फिल्म बनाने के लिए बधाई जिसे हम गर्व के साथ बता सकते हैं कि यह भारतीय सिनेमा का काम है।'
वहीं, वरुण धवन ने ब्रह्मास्त्र का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'बधाई हो टीम ब्रह्मास्त्र। इसका अनुभव केवल थिएटर में करें। अयान मुखर्जी...बैकग्राउंड म्यूजिक, परफॉर्मेंस, वीएफएक्स सबकुछ शानदार है। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स की माने तो इसे 400 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनाया गया है। स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय ने अभिनय किया है। फिल्म में शाहरुख खान का स्पेशल अपीयरेंस भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।