{"_id":"6310a3d22a1d9b33aa54e79c","slug":"brahmastra-movie-total-budget-500-crore-super-vfx-used-star-cast-fees-including-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र' पर जमकर बहाया पैसा, रणबीर-आलिया की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र' पर जमकर बहाया पैसा, रणबीर-आलिया की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। काफी समय से बन रही यह फिल्म अब रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद दर्शकों की बेताबी और अधिक बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।
2 of 4
टीम ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार भी हैं। इसके अलावा डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर से एक बात तो साफ हो चुकी है कि इसमें रणबीर कपूर अपनी स्पेशल पॉवर के साथ बुराई से लड़ते नजर आएंगे। फिल्म में वह शिवा नाम के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
नए युग के नए लोगों को ध्यान में रखकर बनी इस फिल्म में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा इसके वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। फिल्म को लेकर कुछ लोगों का दावा है कि इसके आगे बाहुबली के वीएफएक्स कुछ भी नहीं हैं। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ के आसपास है। बता दें कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज टलती रही और फिल्म का बजट बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए मेकर्स ने कलाकारों पर भी जमकर पैसे खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीड रोल के लिए रणबीर कपूर ने 25-30 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं आलिया ने 10-11 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को भी इस फिल्म के लिए मोटी रकम मिली है। अमिताभ ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं तो वहीं, नागार्जुन को 11 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।