फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की इन फिल्मों को रणबीर कर चुके हैं रिजेक्ट, बॉक्स ऑफिस पर सभी रही थीं सुपरहिट

Wed, 14 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Actor Ranbir Kapoor Rejected Superhit Movies from Gully Boy to 2 States
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्रमास्त्र इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज चार दिनों में ही फिल्म ने 141 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया है। इस फिल्म से पहले रणबीर कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें वह रिजेक्ट कर चुके हैं और बाद में वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। आज हम आपको रणबीर की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Brahmastra Part 1 Shiva Actor Ranbir Kapoor Rejected Superhit Movies from Gully Boy to 2 States
'2 स्टेट्स' फिल्म का दृश्य
2 स्टेट्स

फिल्म 2 स्टेट्स अर्जुन कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म रणबीर कपूर को पहले ऑफर की गई थी। अगर रणबीर ने यह फिल्म स्वीकार कर ली होती तो वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहले ही स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके होते। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार बिजनेस करते हुए 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

Brahmastra Part 1 Shiva Actor Ranbir Kapoor Rejected Superhit Movies from Gully Boy to 2 States
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल स्टारर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि निर्देशक जोया अख्तर इस फिल्म में रणबीर को कास्ट करना चाहती थी। हालांकि ऐसा न हो सका और बाद में यह किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Actor Ranbir Kapoor Rejected Superhit Movies from Gully Boy to 2 States
गली बॉय का सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गली बॉय

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय का निर्देशन भी जोया अख्तर ने ही किया है। इस फिल्म में रणवीर के किरदार की लोगों ने जमकर सराहना की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले रणबीर को ऑफर की गई थी लेकिन बात आगे न बढ़ सकी और यह रोल रणवीर के पास चला गया।

विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Actor Ranbir Kapoor Rejected Superhit Movies from Gully Boy to 2 States
दिल्ली बेली - फोटो : Social Media
देल्ही बेली

इमरान खान के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक देल्ही बेली भी है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल साबित हुई थी। हालांकि आपको जानकर यह हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले रणबीर से संपर्क किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed