फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: रणबीर कपूर के प्यार में खोईं आलिया भट्ट, फैंस के साथ साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें

Thu, 06 Oct 2022 04:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Oct 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt shares her baby shower photos with Ranbir Kapoor and other family members
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' के प्रमोशन में भी आलिया ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। अब हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म पूरी हुई है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दशहरा पर्व पर आलिया की गोद भराई की गई। आलिया ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt shares her baby shower photos with Ranbir Kapoor and other family members
आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से छह तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं। इनमें कुछ फैमिली फोटोज हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में आलिया और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। 

Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt shares her baby shower photos with Ranbir Kapoor and other family members
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे हैं। आलिया किसी बात पर हंसती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और रणबीर कपूर उन्हें किस कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बड़ी बहन पूजा भट्ट और बाकी लोग नजर आ रहे हैं। चौथी और पांचवीं तस्वीर में आलिया भट्ट के मायके और ससुराल दोनों जगह का परिवार नजर आ रहा है। करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर तस्वीर में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। छठी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'जस्ट लव...।' इसके साथ आलिया ने पीले रंग के हार्ट इमोजी बनाए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt shares her baby shower photos with Ranbir Kapoor and other family members
आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही फिल्मी सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और आलिया को बधाई दे रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, 'आप सारे इवेंट घर पर ही करते हो, अच्छी बात है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके चेहरे की चमक अलग ही नजर आ रही है।' आपको बता दें कि आलिया और रणबीर इसी वर्ष अप्रैल में विवाह बंधन में बंधे। अब जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दोनों बेहद उत्साहित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed