फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 5: सोमवार से भी कम होगा मंगलवार का कलेक्शन! शुरुआती आंकड़ों ने दिए कमाई में गिरावट के संकेत

Tue, 13 Sep 2022 04:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Sep 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 5 Ranbir Kapoor film estimated to earn less then Monday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पहले वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार को होने वाले कलेक्शन के अनुमाति आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में और कमी आ सकती है। 

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 5 Ranbir Kapoor film estimated to earn less then Monday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र ने अपने आपनिंग डे पर धमाल मचाते हुए 36.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 42.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रणबीर-आलिया का जादू इस कदर चला कि फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और इसने रविवार को 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और अयान मुखर्जी की फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को यह फिल्म 14.00 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।



 
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 5 Ranbir Kapoor film estimated to earn less then Monday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच दिनों में इतनी होगी फिल्म की कमाई
डे कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये (अनुमानित)
कुल  154.99 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 5 Ranbir Kapoor film estimated to earn less then Monday
रणबीर कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कितनी हुई फिल्म की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र ने अब तक भारत में 140.99 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 209 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बता दें कि पद्मावत (11.50 मिलियन डॉलर), धूम 3 (10.30 मिलियन डॉलर), सुल्तान (9.60 मिलियन डॉलर), दिलवाले (8.80 मिलियन डॉलर) और दंगल (8.70 मिलियन डॉलर) के बाद ब्रह्मास्त्र, विदेशी बाजारों में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed