{"_id":"632ca9fd2e796821bd077984","slug":"brahmastra-part-one-shiva-box-office-collection-film-break-baahubali-2-record-third-friday-national-cinema-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra Vs Baahubali 2: 'ब्रह्मास्त्र' ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ मारी बाजी, 15वें दिन इतने टिकट हुए बुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra Vs Baahubali 2: 'ब्रह्मास्त्र' ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ मारी बाजी, 15वें दिन इतने टिकट हुए बुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती दस दिन तो फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, 11वें दिन से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हुई, जो कि 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार तक जारी है। लेकिन, इस बात से मायूस फैंस के लिए अब खुशखबरी है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 15वें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। जी हां, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कुछ यही इशारा कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन आंकड़ों के हिसाब से रणबीर कपूर ने प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
2 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 230.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पिछले चार दिनों से 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन का ग्राफ लगातार गिर रहा है। लेकिन, 15वें दिन की एडवांस बुकिंग को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आने वाला है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म तीसरे वीकएंड पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
3 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के 15वें दिन फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इस दिन फिल्म की टिकट का दाम 75 रुपये तय किया गया है। ऐसे में दर्शकों ने भारी संख्या में एडवांस टिकट बुक किए हैं। इसे रणबीर और आलिया की किस्मत कहें या महज संयोग, लेकिन एक तरफ जहां पिछले चार दिनों से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही थी, वहीं नेशनल सिनेमा डे के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में अब तेजी आने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वें दिन ब्रह्मास्त्र के हिंदी पट्टी में 10.06 करोड़ रूपये के एडवांस टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के करीब 1114378 टिकट खरीदे गए हैं। वहीं तेलुगू में 9.66 लाख रूपये के टिकट बुक हुए हैं। तमिल में 66 हजार रुपये के टिकट बुक हुए हैं। कुल मिलाकर 15वें दिन यानी नेशनल सिनेमा डे पर फिल्म के करीब 10.17 करोड़ रूपये (1121866 टिकट्स) के टिकट बुक हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र ने 15वें दिन की टिकट बुकिंग के मामले में प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि तीसरे शुक्रवार पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड प्रभास की 'बाहुबली 2' के नाम पर है। तकरीबन 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया था। यदि, फिल्म के तीसरे शुक्रवार की बात करें तो एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली-2 ने 10.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन, एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 10.17 करोड़ रूपये के टिकट बुकिंग के साथ रणबीर ने प्रभास का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।