फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 8 Collection: क्या दूसरे वीकएंड पर फिर उछाल मारेगी फिल्म की कमाई? शुक्रवार को रहा इतना कलेक्शन

Fri, 16 Sep 2022 09:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 16 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 8 Box Office Collection ranbir kapoor alia bhatt film earing approx 10 cr friday
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत की माइथोलॉजी पर बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे एक साथ नजर आए हैं। फिल्म में अस्त्रों की एक भयंकर दुनिया दिखाई गई, जिसके फैंस दीवाने हो गए हैं और अब यह फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है, जिसका असर सीधा इस फिल्म की कमाई पर दिख रहा है। अपोनिंग डे से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 

Brahmastra Part One Shiva Day 8 Box Office Collection ranbir kapoor alia bhatt film earing approx 10 cr friday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' ने 36.42 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी। फिल्म का वीकएंड भी धांसू रहा था। लेकिन इसके बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई रोजाना गिर रही है। हालांकि, शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ। गुरुवार यानी अपने सातवें दिन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 9.02 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार यानी आठवें दिन पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने शुक्रवार को 10 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 183.22 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है और इसी वजह से अब सबकी नजरें वीकएंड पर अटकी हुई हैं। 

Brahmastra Part One Shiva Day 8 Box Office Collection ranbir kapoor alia bhatt film earing approx 10 cr friday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां देखें किस दिन हुई कितनी कमाई
 
दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 11 करोड़ रुपये
पहला गुरुवार 9.02 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार 10.00 करोड़ रुपये (लगभग)
टोटल कलेक्शन  183.22 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 8 Box Office Collection ranbir kapoor alia bhatt film earing approx 10 cr friday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे पार्ट पर शुरू हुआ काम
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' तीन पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म के पहले पार्ट में शिवा और ईशा की कहानी को दिखाया गया था और अब दूसरे पार्ट में देव की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ ही 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में 'देव' के किरदार में कौन नजर आएगा। हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है और इस बारे में खुद अयान मुखर्जी ने बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने दूसरे भाग की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। जिस दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज हुआ था उसी दिन से इसके दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया गया है। इस वक्त टीम लोगों से फीडबैक लेकर दूसरे भाग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed