फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection: तेलुगू में नहीं चला रणबीर-आलिया का ब्रह्मास्त्र, नौवें दिन हुआ महज इतने लाख का कारोबार

Sun, 18 Sep 2022 01:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Sep 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Telugu Collection Day 9 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film earning on ninth day is low
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धुंधाधार कमाई जारी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाका कर दिया था। अस्त्रों की दुनिया को दिखाती इस फिल्म को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन एक ओर जहां फिल्म हिंदी में कमाल कर रही हैं, तो साउथ में इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार फीकी पड़ रही है। तो चलिए शनिवार की कमाई के आंकड़ों से समझते हैं बॉक्स ऑफिस का हाल...

Brahmastra Part One Shiva Telugu Collection Day 9 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film earning on ninth day is low
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार को की इतनी कमाई
दरअसल, ब्रह्मास्त्र ने 'ओपनिंग डे' पर 36.42 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुंधाधार शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म पहले ही वीकएंड में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कमाने में सफल हो गई। लेकिन साउथ में फिल्म अपना जादू चलाने में सफल नहीं हो पाई है। शनिवार को आए आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में 14.7 करोड़, तेलुगू में 5 लाख और तमिल में 18 लाख का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का सबसे कम कलेक्शन तेलुगू में ही हुआ है।

Brahmastra Part One Shiva Telugu Collection Day 9 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film earning on ninth day is low
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू में अब तक का कलेक्शन
दिन कमाई
पहला शुक्रवार 3.7 करोड़
पहला शनिवार 3.35 करोड़
पहला रविवार 3.45 करोड़
पहला सोमवार 1.05 करोड़
पहला मंगलवार 0.7 करोड़
पहला बुधवार 0.5 करोड़
पहला गुरुवार 0.35 करोड़
दूसरा शुक्रवार 0.25 करोड़
दूसरा शनिवार 0.5 करोड़
कुल कलेक्शन 13.85 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Telugu Collection Day 9 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film earning on ninth day is low
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक की कुल कमाई
410 करोड़ की लागत से बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने अभी तक 199.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हिंदी में फिल्म की अब तक की कमाई 181.35 करोड़, तेलुगू में 13.85 करोड़ और तमिल में 3.96 करोड़ रुपये हुई है। इसके अलावा कन्नड़ और मलयालम में फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और अभी तक यह कन्नड़ में तीन लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये कमा पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed