सोशल मीडिया पर फिल्मों के बायकॉट की आंधी के बीच रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। विरोध के बावजूद फिल्म ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पहले चार दिन में ही 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। पहले सोमवार की कमाई अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 15.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। अब लोगों की नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर है। सवाल है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर निकली 'ब्रह्मास्त्र' का फर्स्ट वीक कलेक्शन कैसा होगा? आइए जानते हैं...
Brahmastra: क्या पहले हफ्ते में सलमान खान का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रणबीर कपूर? हो सकती है इतने करोड़ की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे में 36.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर, शनिवार को 41.36 करोड़ रुपये और रविवार को अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 45.66 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले चार दिन में फिल्म ने इसी के साथ 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को सारे अनुमानों को किनारे करते हुए फिल्म ने 16.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। लोग आशंका जता रहे थे कि फिल्म का कलेक्शन पहले सप्ताहांत की एडवांस बुकिंग खत्म होने के बाद सोमवार को तेजी से नीचे गिरेगा। ट्रेड पंडितों का अनुमान था कि ये फिल्म सोमवार को 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन, फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया।
रविवार की तुलना में सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में यह डर भी वाजिब है कि आने वाले दिनों में कहीं फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा कम तो नहीं होगा? दरअसल, इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों जैसे- 'केजीएफ2' और 'आरआरआर' के कलेक्शन में एक ट्रेंड रहा है कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को इनके कलेक्शन गिरते ही हैं और गुरुवार तक थोड़ा-थोड़ा गिरते ही जाते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार के 15.05 करोड़ के मुकाबले, मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 13 से 14 करोड़ रूपये के बीच रह सकता है।
कम से कम जोड़कर हिसाब लगाने पर भी, इतना तो तय है कि अभी तक देश में 141 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर चुकी 'ब्रह्मास्त्र' मंगलवार को 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन जरूर कर लेगी। पहले वीक का कलेक्शन सोमवार का कलेक्शन और मंगलवार के अनुमान के साथ, बुधवार-गुरुवार में कलेक्शन गिरने वाले ट्रेंड को याद रखना भी जरूरी है। इस गणित के साथ जोड़ने पर लगता है कि 'ब्रह्मास्त्र' गुरुवार तक 37 से 40 करोड़ रुपये और कमा लेगी। यानी पहले हफ्ते के अंत में 'ब्रह्मास्त्र' का ओपनिंग वीक कलेक्शन 180 करोड़ तक जा सकता है। हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज बना रहा तो यह आंकड़ा चार-पांच करोड़ और ऊपर जा सकता है। इस बीच बॉलीवुड के टॉप फर्स्ट वीक कलेक्शन वाली सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को देखें तो अभी तक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई की है। इसने एक हफ्ते में 238 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
ओपनिग वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दस टॉप फिल्में:
फिल्म
फर्स्ट वीक कलेक्शन
वॉर
238.35 करोड़ रुपये
सुल्तान
229.16 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है
206.04 करोड़ रुपये
संजू
202.51 करोड़ रुपये
दंगल
197.54 करोड़ रुपये
धूम 3
188.99 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान
184.62 करोड़ रुपये
पीके
183.09 करोड़ रुपये
भारत
180.05 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो
172.82 करोड़ रुपये