इन दिनों चारो तरफ रणबीर-आलिया का 'ब्रह्मास्त्र' छाया हुआ है। जी हां, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद भी लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। अच्छा कलेक्शन करने के बाद भी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जमकर इसका प्रमोशन कर रही है। निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ अभिनेता रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन इवेंट्स के लिए नॉन-स्टॉप काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज, नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर, अयान और रणबीर एक थिएटर पहुंचे। इतना ही दोनों वहां मौजूद 'ब्रह्मास्त्र' देखने आए फैंस से भी मिले। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। अचंभित होने के साथ-साथ रणबीर द्वारा किया गया यह काम फैंस का दिल भी जीत रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर रणबीर ने ऐसा क्या किया..
Brahmastra: फैंस की भीड़ में रणबीर ने कर डाली ऐसी हरकत, लोग बांध रहे अभिनेता की तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नेशनल सिनेमा डे के मौके पर आज रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी एक थिएटर पहुंचे थे। जहां 'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर को वहां देखकर फैंस आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे। रणबीर के साथ फोटो क्लिक कराने और उनसे मिलने के चक्कर में फैंस इतने बेकाबू हो गए कि बैरिकेड पर गिर गए। लेकिन गिरने के बाद भी वह अपने पसंदीदा कलाकार को देखकर बस हंसते ही रहे और उनका नाम लेते रहे। वायरल होती वीडियो में 'ब्रह्मास्त्र' के स्टार के लिए फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है। लेकिन वीडियो में फिर कुछ ऐसा हुआ , जो वहां खड़े लोग देखते ही रह गए।
Tabu: खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा काम कर चुकी हैं तब्बू, 50 हजार की क्रीम खरीदने को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती
वायरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणबीर का नाम लेते हुए फैंस बैरिकेड पर गिरते हैं, वैसे ही उन्हें गिरता देख रणबीर तुरंत आते हैं और उन्हें उठाते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान रणबीर अपने एक नन्हे फैन से भी मुलाकात की जो अपनी मम्मी की गोद में था। अभिनेता ने उससे हाथ मिलाया और बात भी की। रणबीर के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है और उनके इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत संग काम करने की खबरों पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के लिए कही बड़ी बात
View this post on Instagram
रणबीर ने नहीं लिए 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पैसे
हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कोई फीस नहीं ली हैं। अयान ने कहा था, 'रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए जितनी फीस लेते हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र के निर्माण के लिए कुछ भी नहीं लिया है। अगर वह लेते तो मैं जानता हूं कि यह फिल्म नहीं बन पाती। यह बहुत गर्व की बात है।' वहीं, अब इस पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। फिल्म के अधिक बजट के कारण अपनी फीस छोड़ने की खबरों के बीच, रणबीर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'आपने जो प्रश्न पूछा है कि मैंने कुछ चार्ज किया या नहीं किया, वास्तव में मैंने किया है। यह मेरे पास जीवन भर के लिए एक इक्विटी है, मैं फिल्म का पार्ट प्रोड्यूसर भी हूं। मैं लॉन्ग टर्म के बारे में सोच रहा हूं। मैंने पार्ट 1 के लिए फीस नहीं ली, लेकिन विश्वास है कि तीन पार्ट में जो यह कमा सकती है वो एक अभिनेता के रूप में मुझे मिलने वाली किसी भी चीज से परे है।'
Brahmastra: रणबीर कपूर ने बताई ब्रह्मास्त्र के लिए पैसे न लेने की वजह, आलिया भट्ट की फीस को लेकर हुआ यह खुलासा