फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत संग काम करने की खबरों पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के लिए कही बड़ी बात

Fri, 23 Sep 2022 06:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 23 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
madhur bhandarkar react on reports of teaming up with kangana ranaut said nothing is happening right now
मधुर भंडारकर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर निर्देशक, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'इंदु सरकार' का निर्देशन किया था, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब वह फिल्म 'बबली बाउंसर' लेकर आ गए हैं और इन दिनों वह अपने निर्देशन में बनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म से लेकर कंगना रणौत संग काम करने की रिपोर्ट पर खुलकर बात की है।

madhur bhandarkar react on reports of teaming up with kangana ranaut said nothing is happening right now
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिनों खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि मधुर भंडारकर अपनी एक अनटाइटल्ड फिल्म के लिए कंगना रणौत के साथ काम कर सकते हैं। इस खबर ने कंगना के फैंस को काफी खुश कर दिया था। लेकिन अब निर्देशक ने इस तरह की रिपोर्ट्स को गलत बताया है। मधुर भंडारकर ने कहा है कि अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। कंगना बहुत टैलेंटेड अभिनेत्री हैं और हम अक्सर मिलते रहते हैं। हमारे बीच बातें भी हैं, लेकिन मेरा ध्यान अभी सिर्फ 'बबली बाउंसर' पर है।

Emergency: कंगना ने इंदिरा गांधी से की अपनी तुलना, सता रहा पहचान खोने का डर; कमेंट कर अनुपम खेर ने लिखी यह बात


 
madhur bhandarkar react on reports of teaming up with kangana ranaut said nothing is happening right now
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया

मधुर भंडारकर की इस फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। अपनी फिल्म में तमन्ना की एंट्री पर उन्होंने कहा कि तमन्ना की जो बॉडी लैंग्वेज हैं, उसे देखकर मुझे लगा कि यह मेरी बबली हैं और बबली के करैक्टर में सूट भी करेंगी। यह बात सच है कि मैंने उसकी ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं। लेकिन 'बाहुबली' देखी है। मुझे खुशी है कि तमन्ना ने कहा कि मैंने उसे री-लॉन्च किया है।

Babli Bouncer Review: हिंदी सिनेमा में चमकने को अधूरी रही तमन्ना, फिर खोया खोया दिखा मधुर का सिनेमाई मैजिक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhur bhandarkar react on reports of teaming up with kangana ranaut said nothing is happening right now
तमन्ना भाटिया, मधुर भंडारकर व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'बाउंसर टाउन' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन', असोला फतेपुर पर आधारित है।यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed