फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 15: ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन 400 फीसदी उछला, सबसे ज्यादा टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड

Fri, 23 Sep 2022 05:59 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Sep 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
National Cinema Day brings in 400 percent jump in 15th day collection of Ranbir Alia movie Brahmastra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते में उम्मीद से कहीं कम कलेक्शन कर पाई निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के लिए राष्ट्रीय सिनेमा दिवस वरदान बन गया है। 75 रुपये में ये फिल्म देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की कतारें पूरे देश के सिनेमाघरों में देखी जा रही हैं। शाम होते होते तक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रिलीज के 15वें दिन कर डाली थी। फिल्म ने किसी एक दिन सबसे ज्यादा टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। इतना बढ़िया कलेक्शन इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को भी नहीं किया था। तीसरे सप्ताहांत की अच्छी शुरूआत के साथ अब इसके तीसरे हफ्ते में अच्छा कारोबार कर लेने के आसार बनते दिख रहे हैं।



National Cinema Day brings in 400 percent jump in 15th day collection of Ranbir Alia movie Brahmastra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते के लक्ष्य से चूकी
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार 173.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसका आधा कारोबार जरूर करेगी। लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में सोमवार के बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता रहा और दूसरे हफ्ते में ये फिल्म सिर्फ 57.43 करोड़ रुपये की कमाई ही बॉक्स ऑफिस पर कर पाई।

Brahmastra: रणबीर कपूर ने बताई ब्रह्मास्त्र के लिए पैसे न लेने की वजह, आलिया भट्ट की फीस को लेकर हुआ यह खुलासा
 

National Cinema Day brings in 400 percent jump in 15th day collection of Ranbir Alia movie Brahmastra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे हफ्ते की अच्छी शुरुआत
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का तीसरा हफ्ता काफी चुनौती भरा होगा। आमतौर पर हिट फिल्मों के गणित के हिसाब से फिल्में पहले हफ्ते में जितना कमाती हैं, उसका आधा दूसरे हफ्ते में और उसका करीब चौथाई तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमाती हैं। इस लिहाज से फिल्म की तीसरे हफ्ते में अगर करीब 45 करोड़ की कमाई होती है तो फिल्म का ये हफ्ता अच्छा कहा जाएगा। हालांकि फिल्म दूसरे हफ्ते में हिट फिल्म की गणित के हिसाब से पिछड़ती दिखी।

Brahmastra Box Office Week 2: ब्रह्मास्त्र की कमाई में 67 फीसदी की गिरावट, नहीं छू पाई 250 करोड़ का आंकड़ा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Cinema Day brings in 400 percent jump in 15th day collection of Ranbir Alia movie Brahmastra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का फायदा
रिलीज के तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को देश भर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर सस्ती हुई टिकटों का भरपूर फायदा मिला है। कोरोना संक्रमण काल के बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने का न्यौता देने के लिए राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई। वहां 3 सितंबर को पूरे देश के तीन हजार से ज्यादा सिनेमाघरों की करीब 30 हजार स्क्रीन्स पर सारी फिल्में सिर्फ तीन डॉलर में दिखाई गईं। इसी की देखादेखी भारत के मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने भी इसे मनाने का फैसला किया।

Brahmastra Collection Day 11: वीकएंड के बाद ऐसी रही सोमवार की कमाई, 11वें दिन ब्रह्मास्त्र ने बटोरे इतने करोड़
 

विज्ञापन
National Cinema Day brings in 400 percent jump in 15th day collection of Ranbir Alia movie Brahmastra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिक गए 11 लाख से ज्यादा टिकट
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा हुई है। इस फिल्म ने इस शुक्रवार के 11 लाख 14 हजार से ज्यादा टिकट तो केवल एडवांस बुकिंग में बेच डाले थे। करीब इतने ही टिकट इस फिल्म के रिलीज के पहले दोनों दिन मिलाकर बिके थे। किसी एक दिन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के सबसे ज्यादा टिकट रिलीज के पहले रविवार को सात लाख 46 हजार 698 बिके थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed