फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन का कटाक्ष, बोलीं- बॉलीवुड को बर्बाद...

Sun, 11 Sep 2022 02:28 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Sushant Singh Rajput sister Meetu singh takes a jibe at Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji film
ब्रह्मास्त्र, सुशांत सिंह राजपूत, मीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। ऐसे में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म बायकॉट ट्रेंड के बाद भी बढ़िया कमाई कर रही है। वहीं, अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कटाक्ष किया है।

Brahmastra Sushant Singh Rajput sister Meetu singh takes a jibe at Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji film
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मीतू सिंह ने 'ब्रह्मास्त्र' पर तंज कसते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। सुशांत सिंह राजपूत की फोटो के साथ मीतू सिंह ने लिखा, 'इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए सुशांत का ब्रह्मास्त्र काफी था। बॉलीवुड हमेशा से ही जनता पर अपना राज चलना चाहता था। यह आपसी सम्मान और विनम्रता जैसे चीजों के लिए कभी नहीं रुकता।'

Brahmastra Sushant Singh Rajput sister Meetu singh takes a jibe at Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji film
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मीतू सिंह ने लिखा, 'हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जो नैतिक मूल्यों में इतना समृद्ध है? जनता का प्यार जीतने की उनकी दिखावे की कोशिश नाकाम हो रही है, जो कि दुखद है। क्वालिटी और नैतिक मूल्य ही केवल एक ऐसी चीज है जो प्रशंसा और सम्मान जीतेगी।' मीतू सिंह की इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी कमेंट कर अपना सपोर्ट दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meetu Singh (@divinemitz)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Sushant Singh Rajput sister Meetu singh takes a jibe at Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji film
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में है। फिल्म को बनाने में कई साल लगे हैं और इसमें कमाल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर धमाल मचा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed