फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ‘महाभारत’ का यह कलाकार ‘ब्रह्मास्त्र’ में बना विलेन, WWE के रिंग में भी दिखा चुका अपना दम

Wed, 15 Jun 2022 07:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 15 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Trailer: Saurav Gurjar who played bheem in Mahabharat is playing villain in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt film
सौरभ गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में फिल्म से जुड़े हर किरदार की झलक दिखाई गई है, जिन्हें देख दर्शक भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। लेकिन सबकी निगाहें विलेन के किरदार में नजर आ रहे खूंखार से शख्स पर टिक गई हैं, जो देखा हुआ सा लग रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता कौन हैं।

Brahmastra Trailer: Saurav Gurjar who played bheem in Mahabharat is playing villain in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt film
सौरभ गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

भीम बनकर जीता था लोगों का दिल
फिल्म में विलेन का किरदार सौरभ गुर्जर निभा रहे हैं। ये वही सौरभ हैं, जिन्हें आपने स्टार प्सल के शो 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाते हुए देखा है। भीम बनकर सौरभ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब इस फिल्म में वह एकदम अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। फैंस सौरभ के लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। 'महाभारत' ही नहीं सौरभ 'संकटमोचन महाबली' और 'ये झुकी झुकी सी नजर' टीवी शो में भी काम कर चुके हैं।

Brahmastra Trailer: Saurav Gurjar who played bheem in Mahabharat is playing villain in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt film
सौरभ गुर्जर - फोटो : Instagram

रिंग में दिखाया कमाल
सौरभ गुर्जर एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही रेस्लर भी हैं। सौरभ ने WWE का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ है और वह कई बार रिंग में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आए हैं। सौरभ का रिंग नेम सांगा है और वह अच्छे-अच्छे को पछाड़ देते हैं। इसके अलावा वह पूर्व नेशनल किक बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' से सौरभ में बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Trailer: Saurav Gurjar who played bheem in Mahabharat is playing villain in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आज यानी 15 जून को रिलीज हुआ है। इस फिल्म में सौरभ के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का यह पहला पार्ट है, जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed